{"_id":"5bb50e85867a557f5d4c4bc1","slug":"151538592389-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीसी से अभद्रता के विरोध में पालिकाकर्मियों का धरना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टीसी से अभद्रता के विरोध में पालिकाकर्मियों का धरना
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर
युवक पर नगर पालिका के टैक्स कलेक्टर (टीसी) के साथ अभद्रता का आरोप लगाकर पालिका कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया और धरने पर बैठ गए। बाद में अधिशासी अधिकारी ने युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दिलाई, तब जाकर कर्मचारी काम पर लौटे।
बुधवार को मोहल्ला किला निवासी एक युवक नगर पालिका कार्यालय पहुंचा और गृहकर विभाग के टैक्स कलेक्टर मोहम्मद तसनीम से किसी मोहम्मद इमरान के दाखिल खारिज के बारे में जानकारी मांगने लगा। आरोप है कि टैक्स कलेक्टर ने संबंधित व्यक्ति को ही जानकारी देने की बात कही तो युवक भड़क उठा और गालीगलौज करने लगा। थोड़ी देर में ही नगर पालिका भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि इसके बाद युवक धमकी देता हुआ वहां से फरार हो गया। इसके बाद टैक्स कलेक्टर से अभद्रता के विरोध में नगर पालिका के कर्मचारी धरने पर बैठ गए और युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। इस पर अधिशासी अधिकारी अजहर अली ने टैक्स कलेक्टर से पुलिस को लिखित तहरीर देने को कहा। इसके बाद कर्मचारी नगर पुलिस चौकी पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने कर्मचारियों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारी काम पर लौटे। धरना देने वालों में मुर्सलीन, शमशाद, कमल, अखलाक, इरफान, जावेद आदि शामिल थे।