{"_id":"5ae37c194f1c1b63098b6cca","slug":"151524857881-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 लाख की लूट की घटना को दिया था अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
25 लाख की लूट की घटना को दिया था अंजाम
Updated Sat, 28 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
रुड़की। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने 25 लाख रुपये के लूट के आरोपी के मास्टर माइंड सुखविंदर उर्फ मोनी व राजेंद्र उर्फ मोंटी को पुलिस ने रिमांड पर लेकर पिस्टल व एक लाख 45 हजार रुपये बरामद किए। पुलिस ने दोनों को कोर्ट से एक दिन की रिमांड पर लिया था।
गंगनहर कोतवाली पुलिस ने लूट के मुख्य आरोपी लुधियाना (पंजाब) निवासी सुखविंदर उर्फ मोनी व झबरेड़ा निवासी राजेंद्र उर्फ मोंटी का कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर रिमांड पद देने की गुहार लगाई थी। इस पर कोर्ट ने दोनों का एक दिन की रिमांड मंजूर कर दी थी। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही थी। पूछताछ में पुलिस को सुखविंदर ने बताया कि उसने मुठभेड़ के दौरान अंधेरे का लाभ उठाते हुए बैग को जंगल में छिपा दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जंगल को खंगाला और निशान देही पर बैग बरामद कर लिया। पुलिस ने बैग से लूट के दौरान प्रयुक्त पिस्टल बरामद किया।। साथ ही बैग से लूटी गई 25 लाख की रकम में से एक लाख 45 हजार रुपये मिले। पुलिस ने बताया कि दूसरे आरोपी से भी पूछताछ की है, लेकिन उससे कुछ बरामद नहीं हो पाया है। कोतवाली प्रभारी कमल कुमार लुंठी ने बताया दोनों का एक दिन का रिमांड मिला था। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया है। ब्यूरो