{"_id":"5a96f3854f1c1b4d588bafa2","slug":"151519842181-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक के नीचे आकर बाइक क्षतिग्रस्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक के नीचे आकर बाइक क्षतिग्रस्त
Updated Wed, 28 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
रुड़की। ट्रक के नीचे आने के कारण बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने बाइक और ट्रक दोनों को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी हैं।
बुधवार को रुड़की की ओर से एक व्यक्लि बुलेट मोटर साइकिल पर हरिद्वार की ओर जा रहा था। इस दौरान जैसे ही बाइक सवार शेरपुर के पास पहुंचा, तो सामने आ रहे एक ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके चलते बाइक क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन गनीमत रही बाइक सवार बाल-बाल बच गया। इस दौरान मौका पाकर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, वहीं बाइक सवार भी बिना पुलिस को सूचना दिए, वहां से चला गया। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।