फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   मोहनपुरा के रोहित की हुई थी हत्या

मोहनपुरा के रोहित की हुई थी हत्या

Mon, 08 Jan 2018 01:01 AM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
मोहनपुरा के रोहित की हुई थी हत्या
मंगलौर। हाईवे स्थित ढाबे पर मारा गया युवक मोहनपुरा (रुड़की) निवासी रोहित था। वह अपने साथी के साथ ढाबे पर खाना खाने गया था। पुलिस ने ढाबा मालिक की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शुक्रवार रात हाईवे स्थित पंजाबी ढाबे पर एक युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी थी। शनिवार को मोहनपुरा रुड़की के कुछ लोगों ने कोतवाली पहुंचकर मृतक की पहचान रोहित पुत्र तेजपाल के तौर पर की। लोगों ने पुलिस को बताया कि रोहित अपने दोस्त अतुल के साथ ढाबे पर खाना खाने गया था। जहां अज्ञात लोगों ने उन दोनों के साथ मारपीट की। इसमें रोहित की मौत हो गई। जब कि अतुल घायल हालत में वहां से जान बचाकर भाग निकला था। उधर, पुलिस ने ढाबा मालिक इश्तिकार निवासी बढ़ेडी राजपूताना की ओर से अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि ढाबे के पास एक प्रापर्टी डीलर का दफ्तर है। वहां दो गुटों के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद दोनों गुटों के लोग मौके से चले गए। बाद में एक गुट के कुछ लोग लौटे और ढाबे पर मौजूद रोहित व अतुल के साथ मारपीट कर दी। जिसमें रोहित की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुट गई है। कोतवाल गिरीश शर्मा का कहना है कि घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed