{"_id":"597cda714f1c1b3d148b48a6","slug":"151501354609-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो समाचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोटो समाचार
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारसन। नकाबपोश बदमाशों ने पीएनबी के एक एटीएम को लूटने का प्रयास किया। इसके लिए बदमाशों ने एटीएम के ताले भी तोड़ दिए, लेकिन गैस कटर से एटीएम नहीं काट पाए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। बैंक मैनेजर की तहरीर पर पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों का पता लगाने में जुट गई है।
शनिवार सुबह कुछ लोगों ने कस्बे के पीएनबी एटीएम के ताले टूटे देखे। साथ ही एटीएम केबिन के बाहर गैस कटर आदि सामान भी पड़ा देखा। लोगों की सूचना पर बैंक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उसके बाद पुलिस को भी बुला लिया गया। पुलिस ने देखा कि एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया गया है। उसके बाद एटीएम केबिन में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। उसमें देखा गया कि तीन नकाबपोश बदमाश एटीएम केबिन के ताले तोड़कर अंदर घुसे। इसके बाद गैस कटर आदि की मदद से एटीएम को काटने लगे, लेकिन सफलता नहीं मिली। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई करीब आधा घंटे की घटना के बाद बदमाश गैस कटर आदि छोड़कर मौके से फरार हो गए। माना जा रहा है पुलिस गश्त के कारण बदमाश मौके से फरार हो गए होंगे। एटीएम केबिन में खून के छिंटे भी पड़े मिले हैं। पुलिस ने गैस कटर व सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है। दूसरी ओर बैंक मैनेजर जयप्रकाश पटेल ने मामले को लेकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। नारसन चौकी प्रभारी मदन मोहन भट्ट ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है।