फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   इलेक्ट्रिक लाइन रेलवे ट्रैक पर टूटकर गिरी, बड़ा हादसा टला

इलेक्ट्रिक लाइन रेलवे ट्रैक पर टूटकर गिरी, बड़ा हादसा टला

Wed, 04 Apr 2018 12:04 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक लाइन रेलवे ट्रैक पर टूटकर गिरी, बड़ा हादसा टला
रुड़की। पाडली गुर्जर रेलवे फाटक के पास ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन (ओएचई) टूटकर रेलवे ट्रैक पर गिर गई। लाइनों के ट्रैक पर गिरते ही आसपास खड़े झाड़ फूंस में आग लग गई। सूचना के बाद रेलवे अधिकारियों ने आनन फानन में लाइन को बंद कराते हुए आग बुझाई और लाइनों को ठीक कराया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद रेल यातायात सुचारु हुआ। इसके चलते चार ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

सोमवार की देर रात को देहरादून से दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस जैसे ही रुड़की रेलवे फाटक के पास निकली इसी के कुछ समय बाद ओएचई लाइन में आग लगने से वह रेलवे लाइन पर जा गिरी। इसके बाद आग लग गई। इस दौरान कुछ ही देर बाद हरिद्वार से जम्मूतवी जाने वाली जम्मूतवी एक्सप्रेस रुड़की में प्लेटफार्म नंबर तीन पर आकर रुकी थी। मामले की सूचना गेट मैन ने स्टेशन अधीक्षक एसके वर्मा को दी गई। स्टेशन अधीक्षक ने कंट्रोल रूम मुरादाबाद को घटना की सूचना दी । जिसके बाद ओएचई विभाग की टीम तत्काल प्रभाव से मौके पर पहुंच गई। जिन्होंने सबसे पहले लाइन को बंद कराया। इसके बाद रेलवे लाइन से तार को हटाया। इसके बाद रेलवे लाइन पर कार्य शुरू किया गया । तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रात दस बजे यातायात शुरू किया गया। इस दौरान रुड़की के अलावा ढ़ंडेरा रेलवे स्टेशन पर तीन घंटे तक हरिद्वार से जम्मूतवी जाने वाली हेमकुंड एक्सप्रेस खड़ी रही। वही लंढौरा रेलवे स्टेशन पर हरिद्वार जोधपुर जाने वाली जोधपुर एक्सप्रेस को दो घंटे तक रोका गया, जबकि पाटलीपुत्र से चंडीगढ़ जाने वाली चंडीगढ़ एक्सप्रेस को तीन घंटे तक लक्सर रेलवे स्टेशन पर रोका गया। इस दौरान यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

करंट फैलने का खतरा
विशेषज्ञों के अनुसार रेलवे की ओएचई लाइन में करंट चौबीसों घंटे प्रवाहित रहता है। ऐसी स्थिति में भंयकर आग लगने का खतरा हो सकता था लेकिन सहयोग से किसी तरह की अनहोनी नहीं हुई। मंडल रेल प्रबंधक एके सिंघल ने मामले की जांच के लिए टीम बनाई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही ओएचई लाइन टूटी तो तेज आवाज सुनाई दी इससे प्लेटफार्म के आस-पास खड़े लोग घबरा गए और प्लेटफार्म पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन घंटे तक बाधित रहा रेल मार्ग
हादसे के कारण तीन घंटे तक रेल मार्ग अवरुद्ध रहा । मगंलवार की दोपहर को मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीईई टीआरडी मनीष गंगवार ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। इसके बाद एक घंटे तक रेल मार्ग अवरुद्ध रहा। जिसके चलते हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब एक्सप्रेस एक घंटे तक प्लेटफार्म तीन पर खड़ी रही। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर स्टेशन अधिक्षक एसके वर्मा, आरपीएफ, जीआरपी, टीआरडी, ओएचई स्टाफ, इंजीनियरिंग के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed