फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   चलती ट्रेन से गिरकर यात्री घायल, हालत गंभीर

चलती ट्रेन से गिरकर यात्री घायल, हालत गंभीर

Sat, 09 Sep 2017 12:47 AM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
चलती ट्रेन से गिरकर यात्री घायल, हालत गंभीर
लक्सर। चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक यात्री घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

लखनऊ निवासी विद्याधर अपने दामाद अभय के साथ शुक्रवार को लखनऊ-चंडीगढ़ ट्रेन में सवार होकर रुड़की जा रहे थे। जैसे ही ट्रेन लक्सर स्टेशन पहुंची तो वह पानी लेने के लिए उतरे। इसी बीच ट्रेन चल पड़ी। विद्याधर ने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया तो उनका पैर फिसल गया और वह ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गए। इससे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल विद्याधर को लक्सर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। जीआरपी एसओ मनोज कुमार ने बताया कि फोन पर उसके दामाद अभय को विद्याधर के चोट लगने की जानकारी दे दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed