फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   इंस्पेक्टर के पक्ष में महिला सिपाही की जोरों पर चर्चा

इंस्पेक्टर के पक्ष में महिला सिपाही की जोरों पर चर्चा

Wed, 24 Apr 2019 11:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
इंस्पेक्टर के पक्ष में महिला सिपाही की जोरों पर चर्चा
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। इंस्पेक्टर साधना त्यागी, एसएसआई हरपाल सिंह और क्याकिंग कैनोइंग कोच फिरोज खान के प्रकरण में एक महिला सिपाही चर्चा का विषय बनी हुई है। इंस्पेक्टर के पक्ष में महिला सिपाही के सोशल मीडिया पर मैसेज के स्क्रीन शॉट व्हाट्सएप पर खूब वायरल हो रहे हैं, जिसमें फिरोज खान को नसीहत दी गई है। पुलिस महकमे में भी इसकी खूब चर्चा है।
विज्ञापन

तत्कालीन सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी साधना त्यागी, एसएसआई हरपाल सिंह और कोच फिरोज खान प्रकरण पिछले दिनों खूब चर्चित रहा है। फिरोज खान की शिकायत के बाद इंस्पेक्टर और एसएसआई के लाइन हाजिर किया गया था। मामले में फिरोज खान की ओर से पुलिस अधिकारियों को लगातार शिकायत की प्रक्रिया जारी है। हाल ही में फिरोज खान ने पुलिस अधिकारियों को पत्र भेजकर इंस्पेक्टर साधना त्यागी का तबादला गैर जनपद में करने की मांग की थी। साथ ही सिंचाई विभाग के कुछ अधिकारियों पर भी गंभीर आरोप लगाए थे, लेकिन अब इस प्रकरण में जिले में तैनात एक महिला सिपाही की ओर से इंस्पेक्टर के पक्ष में सोशल मीडिया पर मैसेज चर्चा का विषय बने हैं। दरअसल, फिरोज खाना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली थी। इस पर महिला सिपाही ने इंस्पेक्टर के पक्ष में कमेंट्स कर फिरोज खान को नसीहत दे डाली कि वह किसी बहकावे न आए और तुम्हें मिसगाइड किया जा रहा है। इसके स्क्रीन शॉट वायरल हो रहे हैं। उधर, फिरोज खान का कहना है कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं और कुछ लोग समझौते का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed