{"_id":"5caf90c0bdec22145d384ade","slug":"131555009728-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर किशोरी से एक साल तक दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर किशोरी से एक साल तक दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर। शादी का झांसा देकर एक युवक ने किशोरी के साथ सालभर दुष्कर्म किया। किशोरी ने शादी करने का दबाव बनाया तो वह मुकर गया। आरोप है कि शादी का दबाव बनाने पर उसने किशोरी को जान से मारने की धमकी दी। किशोरी ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। वहीं, पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी ने बताया कि करीब एक साल पूर्व उसकी कस्बे के मोहल्ला खालसा निवासी एक युवक से जान पहचान हुई थी। आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक उसके साथ करीब एक साल तक दुष्कर्म करता रहा। छह अप्रैल को आरोपी युवक उसे घर से बहाने से बुलाकर एक खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने बताया कि उसने युवक से शादी करने की बात कही तो बहाने बनाने लगा। आरोप है कि शादी का दबाव बनाने पर युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। साथ ही दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची और आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी।
कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि मोहल्ला खालसा निवासी अमन के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो के तहत के दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस घर पर दबिश देने गई थी, लेकिन आरोपी घर से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। किशोरी का भी मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।