{"_id":"5c36388cbdec2257043b8c86","slug":"131547057292-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक का शव ट्यूबवैल पर लटका मिला, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता युवक का शव ट्यूबवैल पर लटका मिला, हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर
लापता चल रहे रहमतपुर निवासी युवक का शव ट्यूबवेल के पाइप पर गमछे से लटका मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सीओ रुड़की समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में ले लिया। वहीं, परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, युवक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। घटनास्थल के पास ही एक चाकू, लोई और अन्य सामान भी मिला है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कलियर निवासी परवेज (35) पुत्र सगीर मंगलवार शाम करीब छह बजे से घर से निकला था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने रात में और बुधवार सुबह उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बुधवार दोपहर करीब दो बजे गांव के पास खेत में गए एक किसान को ट्यूबवेल के पाइप में एक गमछे से युवक का शव लटका दिखाई दिया। किसान ने इसकी सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ रुड़की चंदन सिंह बिष्ट, कलियर एसओ डीएस रावत, एसआई मोहम्मद आमिर खान, शांतरशाह चौकी प्रभारी आशीष शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
निरीक्षण के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक पूर्व विधायक मोहम्मद शहजाद का रिश्तेदार एवं कलियर के पूर्व प्रधान सलीम का भतीजा है। ग्रामीणों के अनुसार, मृतक की एक बेटी और एक बेटा है। सीओ चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले में हर बिंदु पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल जाएगा।