फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   मुंशी के मकान का ताला तोड़ नकदी और जेवर चोरी

मुंशी के मकान का ताला तोड़ नकदी और जेवर चोरी

Mon, 24 Dec 2018 11:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
मुंशी के मकान का ताला तोड़ नकदी और जेवर चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर
विज्ञापन

चोरों ने बंद पड़े एक मकान का ताला तोड़कर हजारों की नकदी समेत जेवर चोरी कर ली। मकान के एक हिस्से में रह रहे किराएदार को इसकी भनक तक नहीं लगी। सुबह जानकारी होने पर किराएदार ने तत्काल मकान मालिक और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर लौट गई। मकान मालिक ने थाने पहुंचकर तहरीर दी।

मूलरूप से मुजफ्फरनगर के गांव खेड़ा निवासी मनोज धीमान भगवानपुर क्षेत्र में एक धर्मकांटे पर मुंशी हैं। वर्तमान में वह भगवानपुर क्षेत्र स्थित सिसौना में अपना मकान बनाकर रह रहे हैं। उन्होंने मकान का एक हिस्सा किराए पर दिया है। रविवार को मनोज धीमान अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में गए थे। इस बीच चोरों ने रविवार देर रात मकान के ताले तोड़ डाले और वारदात को अंजाम दिया। बगल में रह रहे किराएदार को चोरों की भनक तक नहीं लगी। किराएदार ने सोमवार की सुबह मकान के ताले टूटे देखा तो घटना की सूचना मकान मालिक को दी। साथ ही भगवानपुर थाने की पुलिस को भी जानकारी दी। सोमवार की सुबह मकान मालिक भी पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके मकान से दस हजार रुपये और जेवर चोरी हुए हैं। उन्होंने चोरी की तहरीर भी थाने में दी। एसओ गोविंद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed