फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   बागपत के जेलर के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति

बागपत के जेलर के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति

Fri, 22 Dec 2017 11:57 PM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
बागपत के जेलर के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति
रुड़की। रुड़की के चिकित्सक डा. एनडी अरोड़ा को 50 लाख रुपये की रंगदारी के लिए धमकी भरा फोन जेल से करने के मामले में बागपत के जेल अधीक्षक बीएन मिश्रा की परेशानियां बढ़ती जा रही है। हरिद्वार पुलिस ने पूरे मामले में बीएन मिश्रा की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उनके खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की है। पूरे प्रकरण में स्थानीय पुलिस बीएन मिश्रा के खिलाफ भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

जिस फोन से डा. एनडी अरोड़ा को धमकी देकर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप है अभी तक की पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि वह फोन सुनील राठी द्वारा बागपत जेल में बंद रहने के दौरान किया गया था। इस मामले में चल रही जांच के दौरान स्थानीय पुलिस ने जेल अधीक्षक बीएन मिश्रा को भी पूछताछ के लिए बुलाया था। डा. एनडी अरोड़ा को दी गई धमकी के मामले में बीएन मिश्रा से कई बिंदुओं पर पूछताछ की गई थी लेकिन बीएन मिश्रा ने यह कहते हुए कि उसकी जेल में किसी भी तरह अपराधियों को फोन संचालन की अनुमति नहीं है, इस प्रकरण से पल्ला झाड़ने का प्रयास किया था। कुछ दिन बाद ही बागपत के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जेल में मारे गए छापे में मोबाइल फोन बरामद होने से जेलर के दावों की पोल खुल गई थी। जेल से ही इंटक नेता दिनेश सुंदरियाल को भी धमकी दिए जाने के मामले की जांच चल रही है। पूरे प्रकरण को लेकर एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने यूपी के आईजी जेल को पत्र लिखकर जेल अधीक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की है। एसएसपी ने बताया कि स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही जांच में जेल अधीक्षक को लेकर भी पड़ताल की जा रही है। ऐसे में जेल अधीक्षक की परेशानियां बढना तय है।
विज्ञापन

... और जब कोतवाली से लौटे राठी के पैरोकार
सुनील राठी को बागपत ले जाने से पहले स्थानीय पुलिस सिविल लाइंस कोतवाली लेकर आई तो कई पैरोकार भी कोतवाली पहुंच गए। उन्हें देखकर अधिकारियों की भृकुटि तन गई। अधिकारियों ने कड़ी फटकार लगाई तथा ऐसे पैरोकारों को कोतवाली से चले जाने को कहा। जिस पर एक-एक कर सभी पैरोकार लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed