{"_id":"5cd5ba82bdec22070352ab22","slug":"121557510786-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों के विवाद सुलझाने गया सिपाही घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दो पक्षों के विवाद सुलझाने गया सिपाही घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
मकान पर कब्जे के लिए सुनहरा गांव में दो पक्षों के बीच विवाद सुलझाने गया सिपाही घायल हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट के दौरान बीच बचाव कराने पहुंचे सिपाही की अंगुली में गंभीर चोट लग गई। सिपाही की सूचना कोतवाली से भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और एक महिला समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया। बाद में पुलिस ने महिला समेत पांचों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सुनहरा गांव में शुक्रवार को मकान पर अपना कब्जा लेने के लिए दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों के बीच गालीगलौज हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच दोनों पक्षों की महिलाएं भी विवाद में कूद र्गइं और जमकर लाठी डंडे चले। किसी ने विवाद की सूचना कोतवाली में दे दी। सूचना मिलते ही सिपाही अमर सिंह मौके पर पहुंचे और मारपीट कर रहे दोनों पक्षों के लोगों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष मारपीट करते रहे।
बताया जा रहा है कि इस बीच एक युवक ने सिपाही की अंगुली मुंह में दबाकर काट दी, जिससे सिपाही का हाथ लहूलुहान हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाली से भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एक महिला समेत पांच लोगों को पकड़कर पुलिस कोतवाली ले आई जबकि घायल सिपाही को उपचार दिलवाया। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि एक पक्ष के कुंवर पाल और दूसरे पक्ष के प्रेम व उसकी पत्नी नीलम, अरविंद व देवेंद्र का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बीच बचाव में सिपाही की अंगुल में हल्की चोट लगी थी।