फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   प्यार के लिए जाति की दीवार तोड़ की शादी

प्यार के लिए जाति की दीवार तोड़ की शादी

Wed, 13 Mar 2019 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
प्यार के लिए जाति की दीवार तोड़ की शादी
ब्यूरो/अमर उजाला, चुड़ियाला। दरार पड़ी दीवार, यह गिरेगी! इसे गिरने दो! यह समाज कब तक टिका रहेगा। यह लाइन चुड़ियाला क्षेत्र में अंतरजातीय शादी करने वाले युवत-युवती पर सटीक बैठती है। दोनों ने तमाम विरोध के बाद भी एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा। दोनों की जिद के आगे परिजनों को भी झुकना पड़ा। दोनों के अलग-अलग बिरादरी के होने से तमाम धमकियां मिलीं, लेकिन दोनों के कदम जरा भी नहीं डिगे। विरोध और धमकियों को दरकिनार कर दोनों ने एक-दूसरे को अपना जीवन साथी बना लिया। बुधवार को पुलिस सुरक्षा के बीच दोनों ने सात जन्मों के फेरे लिए। दोनों के प्यार की जीत के गवाह बने ग्रामीण और पुलिस।
विज्ञापन

यूपी के सहारनपुर क्षेत्र निवासी युवक दो साल पहले चुड़ियाला क्षेत्र स्थित शराब के ठेके पर काम करने आया था। इस दौरान उसे क्षेत्र की एक युवती से प्यार हो गया। युवक ने कुछ दिन बाद प्यार का इजहार किया तो युवती ने भी कबूल लिया। कुछ ही दिन में दोनों ने साथ जीन और मरने की कसम खा ली, लेकिन दोनों के सामने प्यार के लिए समाज के बंधनों को तोड़ना इतना आसान नहीं था। युवक गुर्जर बिरादरी से है तो युवती अनुसूचित जाति से, लेकिन दोनों ने प्यार के लिए समाज की दीवार को तोड़ने की ठान ली और अपने-अपने परिजनों के आगे शादी करने का प्रस्ताव रखा। परिजनों ने अंतरजातीय शादी पर ऐतराज जताया और इनकार कर दिया, लेकिन दोनों ने हार नहीं मानी। आखिर प्यार की जीत हुई और दोनों के परिजन शादी करने को राजी हो गए।
विज्ञापन

इस बीच दोनों के प्यार के आगे फिर से समाज खड़ा हो गया और अंतरजातीय शादी करने पर दोनों के परिवार का विरोध शुरू हो गया। युवती के परिवार वालों के रिश्तेदार और कुछ लोग धमकी देने लगे। परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई, लेकिन युवती और उसके परिवार ने हिम्मत नहीं हारी। आखिर शादी की 13 मार्च की तिथि तय हो गई। इस बीच युवती की मां ने जिलाधिकारी दीपक रावत से पुलिस सुरक्षा की गुहार लगाई। जिलाधिकारी ने भगवानपुर पुलिस को शादी के दिन मौजूद होने और गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। बुधवार को युवक बरात लेकर युवती के घर पहुंचा तो परिवार और रिश्तेदारों ने गले मिलकर एक-दूसरे का स्वागत किया। शादी की रस्में रीतिरिवाज से हुईं। दोनों के सात जन्मों के इस बंधन ने समाज को आइना दिखा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed