फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   प्राइवेट बैंक में सेध लगाकर बीस हजार नगदी व उपकरण चोरी

प्राइवेट बैंक में सेध लगाकर बीस हजार नगदी व उपकरण चोरी

Fri, 19 Oct 2018 12:50 AM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
प्राइवेट बैंक में सेध लगाकर बीस हजार नगदी व उपकरण चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन

बुधवार की रात अज्ञात बदमाशों ने एक प्राइवेट बैंक में सेंध लगाकर बीस हजार रुपये की नकदी व करीब एक लाख कीमत के उपकरण चोरी कर लिए। बैंक अधिकारियों को घटना की जानकारी बैंक पहुंचने पर हुई। इस दौरान बदमाशों ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ने के प्रयास किए।

लक्सर कस्बे के भुरना मार्ग पर उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक खोला गया है। रोजमर्रा की तरह बुधवार की रात में बैंक के अधिकारी बैंक को बंद करके चले गए थे। इसी बीच रात लगभग बारह बजे बदमाशों ने बैंक को अपना निशाना बना डाला। बदमाशों ने बैंक का मुख्य गेट तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की। गेट नहीं टूटने से बदमाश बैंक के बराबर की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुस गए। उन्होंने अंदर घुसकर सीसीटीवी कैमरे तोड़ने का प्रयास किया। इसके बाद उन्होंने बैंक के लॉकर आदि तोड़कर उसमें रखी लगभग बीस हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इसके अलावा बदमाशों ने बैंक के अंदर दस्तावेजों को इधर-उधर फेंकने के साथ ही बैंक की वायरिंग आदि भी उखाड़ डाली। इतना ही नहीं बदमाशों ने बैंक के अंदर लगे सर्वर सिस्टम के उपकरण आदि चोरी कर लिए। बृहस्पतिवार सुबह कर्मचारी बैंक पहुंचे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। बैंक के ब्रांच हेड दिनेश कुमार ने इसकी जानकारी लक्सर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। उधर कोतवाली एसी शर्मा का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed