{"_id":"5aa81d5c4f1c1ba7758b5524","slug":"121520967004-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने किया गन्ना समिति पर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसानों ने किया गन्ना समिति पर हंगामा
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। किसानों ने गन्ना पर्चियां न मिलने के कारण इकबालपुर गन्ना समिति कार्यालय पर हंगामा किया। इस दौरान किसानों और अधिकारियों की नोकझोंक भी हुई। किसानों का आरोप था कि उन्हें कई दिनों से गन्ना पर्चियां नहीं मिल रही हैं। अधिकारियों का दावा था कि लाइट न होने के कारण पर्चियां नहीं निकल पा रही हैं।
मंगलवार को कुछ किसानों ने इकबालपुर गन्ना समिति पर हंगामा किया। किसानों का आरोप था कि कई दिनों से गन्ना समिति के अधिकारियों द्वारा पर्चियों को लेकर परेशान किया जा रहा हैं। इसके चलते उन्हें गन्ना समिति के चक्कर काटने पड़ रहे है। इस पर गन्ना समिति के अधिकारियों और किसानों के बीच नोंकझोंक भी हुई हैं। कुछ लोगों ने बीचबचाव करते हुए हंगामा कर रहे किसानों को शांत किया। वहीं दूसरी ओर गन्ना समिति के अधिकारियों का कहना था कि जनरेटर खराब होने के कारण पर्चियां नहीं निकल रही है। वहीं लाइट भी नहीं आ रही हैं। इसके चलते किसानों को परेशानी हो रही है। गन्ना समिति के अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन दिया कि जनरेटर को ठीक कराने के लिए मैकेनिक को बुलाया गया है। इससे जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा। इस दौरान राजकुमार, जहांगीर अली, जव्वाद, शहजान, अखिल, वहाब आदि किसान मौजूद रहे।