फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   एसपी सिटी, एएसपी व इंस्पेक्टर समेत 17 पर कार्रवाई की आंच

एसपी सिटी, एएसपी व इंस्पेक्टर समेत 17 पर कार्रवाई की आंच

Wed, 15 May 2019 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
एसपी सिटी, एएसपी व इंस्पेक्टर समेत 17 पर कार्रवाई की आंच
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

विधायक देशराज कर्णवाल की ओर से वर्ष 2007 में फर्जी जाति प्रमाणपत्र को लेकर दर्ज कराए गए मुकदमे में 12 साल बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर हाईकोर्ट के आदेश के बाद एसपी सिटी, एएसपी और दो इंस्पेक्टर समेत 17 पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। आईजी गढ़वाल अजय रौतेला ने इन पुलिस अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा था। अब उन्होंने मामले की जांच रिपोर्ट हाईकोर्ट को सौंप दी है। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने मामले में कार्रवाई को लेकर लापरवाही बरतने पर सभी के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि की रिपोर्ट दी है। हालांकि, उनका कहना है कि हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले इसका खुलासा नहीं किया जा सकता है।
झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल ने वर्ष 2007 में सिविल लाइंस कोतवाली रुड़की में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके खिलाफ साजिश के तहत सहारनपुर, यूपी में उनका फर्जी राशन कार्ड, परिवार रजिस्टर और जाति प्रमाणपत्र बनवाया गया था। मामले में चार्ज शीट भी दाखिल की गई थी, लेकिन इसके बाद से कोई कार्रवाई नहीं हुई। लिहाजा विधायक कर्णवाल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। बीती 24 अप्रैल को हाईकोर्ट ने आईजी गढ़वाल अजय रौतेला को एक महीने के भीतर रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए थे। 29 अप्रैल को आईजी ने 12 वर्षों में इस मामले की विवेचना कर चुके एसपी सिटी, एएसपी, दो इंस्पेक्टर समेत 17 लोगों को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण तलब किया था। इसमें इतने वर्षों बाद भी विवेचना पूरी नहीं होने घोर लापरवाही बरते जाने को लेकर तल्ख टिप्पणी की गई है। हाईकोर्ट के कड़े रुख के बाद अब आईजी की ओर से भी मामले को गंभीरता से लिया गया। सूत्रों के अनुसार, पूरे मामले में सभी अधिकारियों की घोर लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि आईजी ने सभी के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने की तैयारी कर ली है। बताया जा रहा है कि यही रिपोर्ट हाईकोर्ट को भेजी गई है। उधर, आईजी गढ़वाल अजय रौतेला ने बताया कि जांच रिपोर्ट हाईकोर्ट को भेजी गई है। हाईकोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

इन पर लटकी है कार्रवाई की तलवार
एसपी सिटी हरिद्वार कमलेश उपाध्याय, एएसपी आईआरबी द्वितीय हरिद्वार स्वप्न किशोर सिंह, इंस्पेक्टर साधना त्यागी, इंस्पेक्टर ऐश्वर्य पाल, एसआई उत्तरकाशी दर्शन प्रसाद काला, एसआई प्रशांत बहुगुणा, एसआई ममता गोला, एसआई उमेश कुमार, एसआई राकेश भट्ट, एसआई गोविंद कुमार, एसआई हरपाल सिंह, एसआई अजय सिंह, एसआई आनंद पाल, हेड कांस्टेबल दिवाकर शर्मा, अनिल शर्मा, मनोज कुमार और पंकज शाह।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed