फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   पत्नी से अवैध संबंध के शक में युवक ने की दोस्त की हत्या

पत्नी से अवैध संबंध के शक में युवक ने की दोस्त की हत्या

Fri, 22 Feb 2019 12:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
पत्नी से अवैध संबंध के शक में युवक ने की दोस्त की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, बुग्गावाला। पत्नी से अवैध संबंधों के शक में एक युवक ने अपने दोस्त की गला घोटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव पास के ही एक गेहूं के खेत में फेंक दिया। खेत मालिक ने शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शक के आधार पर पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो उसने पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बुग्गावाला थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर गांव निवासी जगपाल सिंह बुधवार की शाम गांव के पास अपने खेत पर गया था। गेहूं के खेत में उसने गांव के ही गोपी (26) पुत्र राकेश का शव पड़ा देखा और सूचना पुलिस व ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही बुग्गावाला एसओ नंदकिशोर ग्वाड़ी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान मृतक के पिता व ग्रामीणों ने बताया कि गोपी दिन में गांव के ही प्रवीण पुत्र राजकुमार के साथ घूमता देखा गया था। पुलिस ने प्रवीण को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। इस पर प्रवीण ने पुलिस को बताया कि उसे अपनी पत्नी और उसके दोस्त गोपी के बीच अवैध संबंध होने का शक था। जिस पर उसने गोपी को ठिकाने लगाने के लिए पहले उसे दिन में शराब पिलाई। इसके बाद वह उसे गांव के पास एक खेत में पड़ी झोपड़ी में ले गया। वहां भी उसने गोपी को शराब पिलाई। जब गोपी को नशा हो गया तो उसने जूतों के फीते से उसकी गला घोटकर हत्या कर दी। एसओ नंद किशोर ग्वाड़ी ने बताया कि शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेज दिया। मृतक के पिता राकेश की तहरीर पर आरोपी प्रवीण के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी ने जिन जूतों के फीते से गला घोटकर हत्या की थी। उन जूतों को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

शराब की खाली बोतल व गिलास फेंके
किसी को उसके ऊपर शक न हो इसलिए प्रवीण ने गोपी की हत्या करने के बाद झोपड़ी से शराब की बोतल और गिलास व पानी की बोतल हटा दी थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शराब की खाली बोतल, गिलास व पानी की बोतल भी बरामद कर ली है। पुलिस ने घटनास्थल से बरामद सभी सामान को सील कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों में थी गहरी दोस्ती
ग्रामीणों के अनुसार, गोपी और प्रवीण में गहरी दोस्ती थी और दोनों का एक-दूसरे के घर में काफी आना जाना था। साथ ही दोनों एक साथ ही मजदूरी करने जाते थे। वहीं, ग्रामीणों को अभी विश्वास नहीं हो रहा है कि प्रवीण जिसके साथ दिन रात घूमता था, वही उसकी हत्या कर देगा। उधर, गोपी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed