फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   हत्या की साजिश रचने वालों के घर पर पुलिस की दबिश

हत्या की साजिश रचने वालों के घर पर पुलिस की दबिश

Tue, 07 May 2019 11:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
हत्या की साजिश रचने वालों के घर पर पुलिस की दबिश
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

ग्रामीण की हत्या की साजिश रचने के मामले में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश दी, लेकिन पुलिस की भनक लगते ही आरोपी अपने-अपने घर से फरार हो गए। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही जेल भेज चुकी है जबकि छह अभी फरार हैं। भगवानपुर के अनंतपुर पुहाना निवासी एहसान ने पिछले महीने सात लोगों पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। आरोप था कि ये लोग जमीन कब्जाने के लिए उनकी हत्या करने चाहते हैं। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या की साजिश रचने का केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि, महिला समेत छह आरोपी फरार चल रहे थे। मामले की जांच गंगनहर कोतवाली के एसआई सच्चिदानंद कर रहे थे। उन्होंने बताया कि फरार चल रहे मोहनपुरा निवासी ताहिर और उसकी पत्नी, शेखपुर निवासी सावेज व पाड़ली गुर्जर में आरोपियों की गिरफ्तारी को मंगलवार को दबिश दी गई थी, लेकिन सभी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed