{"_id":"5c27e653bdec2256d9677511","slug":"111546118739-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई की मेडिकल कंपनी से रुड़की में लाखों की धोखाधड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुंबई की मेडिकल कंपनी से रुड़की में लाखों की धोखाधड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
मुंबई की एक नामी मेडिकल कंपनी के साथ रुड़की में लाखों की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि कंपनी के एक अधिकारी ने रुड़की पहुंचकर केमिकल खरीदने वाले व्यक्ति से मुलाकात कर रकम मांगी, लेकिन उसने रकम देने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद अधिकारी ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, मुंबई की एक नामी मेडिकल कंपनी दवाओं में काम आने वाला केमिकल तैयार करती है। वह हरिद्वार और रुड़की में भी केमिकल सप्लाई करती है। करीब एक सप्ताह पूर्व रुड़की के एक व्यक्ति ने सात लाख रुपये का केमिकल मंगवाया था। उक्त व्यक्ति ने उस दौरान कंपनी को एक चेक भेजा था। कंपनी ने बैंक में चेक लगाया तो वह बाउंस हो गया। इस पर कंपनी ने व्यक्ति से संपर्क साधकर चेक बाउंस होने की जानकारी देते हुए रकम मांगी। आरोप है कि व्यक्ति ने रकम देने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद शनिवार को कंपनी के एक अधिकारी रुड़की पहुंचे और उससे संपर्क किया। आरोप है कि व्यक्ति ने रुपये देने से इनकार कर दिया। इसके बाद कंपनी के अधिकारी गंगनहर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। साथ ही उस व्यक्ति से भी जानकारी ली जाएगी, जिसने केमिकल मंगवाया था। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।