{"_id":"5bc62db1bdec22699172512d","slug":"111539714481-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कछुओं की तस्करी में पूर्व प्रधान समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कछुओं की तस्करी में पूर्व प्रधान समेत तीन गिरफ्तार
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
गंगनहर कोतवाली पुलिस ने कछुओं की तस्करी में पूर्व प्रधान समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी कार से दो कछुओं को भी बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। साथ ही पुलिस उस व्यक्ति का भी पता लगाने का प्रयास कर रही है, जिसे आरोपी, कछुओं की सप्लाई करने आए थे।
गंगनहर कोतवाली पुलिस के अनुसार, सोमवार रात मुखबिर ने सूचना दी थी कि कार सवार तीन लोग लक्सर से कछुओं की तस्करी करने रुड़की आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने कारों की तलाशी शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस को ईदगाह चौक के पास एक संदिग्ध कार आती दिखाई दी। पुलिस ने कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार चालक ने कार तेजी से दौड़ा दी। इसके बाद पुलिस ने कार की घेराबंदी कर कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने कार सवार तीन लोगों को बाहर निकाला उनसे और पूछताछ की।
कार की तलाशी में दो कुछए मिले। इसके बाद पुलिस तीनों को कार समेत कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम लक्सर के बाखरपुर गांव निवासी पूर्व प्रधान वाजिद, मोहर्रम अली और राजू निवासी थाना स्योहारा जिला बिजनौर बताया है। कोतवाली प्रभारी के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे कछुओं को लक्सर से लेकर आए थे और उन्हें रुड़की में किसी व्यक्ति को सप्लाई करनी थी। पुलिस उस व्यक्ति की भी तलाश कर रही हैै। इंस्पेक्टर ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।