फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   संजू हत्याकांड : कोतवाली के बाहर धरने पर बैठे ग्रामप्रधान

संजू हत्याकांड : कोतवाली के बाहर धरने पर बैठे ग्रामप्रधान

Wed, 27 Feb 2019 11:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
संजू हत्याकांड : कोतवाली के बाहर धरने पर बैठे ग्रामप्रधान
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

संजू हत्याकांड में ग्रामीणों के आरोपों के बाद भड़के ग्रामप्रधान अपने साथियों के साथ गंगनहर कोतवाली के बाहर पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस के गलत बयान के चलते ग्रामीण उनके घर चढ़ आए और हंगामा किया। साथ ही ग्रामीणों ने उनके घर में तोड़फोड़ का भी प्रयास किया। कोतवाली प्रभारी ने किसी तरह उन्हें समझाकर धरने से उठाया।

संजू हत्याकांड में ग्राम प्रधान सुरेंद्र कश्यप की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार को ग्रामीणों ने सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम हाउस के बाहर हंगामा करते हुए पुलिस पर बिना सूचना के पोस्टमार्टम करने का आरोप लगाया था। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिलने तक शव न उठाने की बात कही थी। इस बीच ग्रामप्रधान को ग्रामीणों ने मौके पर बुलाने की मांग की थी, लेकिन बाद में पुलिस ने मामला शांत करा दिया। ग्राम प्रधान के सिविल अस्पताल नहीं पहुंचने पर ग्रामीण भड़क गए और कई आरोप लगाए थे। वहीं, बुधवार को ग्रामप्रधान सुरेंद्र कश्यप अपने साथियों के साथ गंगनहर कोतवाली के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की गलत बयानबाजी के चलते ग्रामीणों में उनके खिलाफ गुस्सा है। इसके चलते ग्रामीण उनके घर पर आ गए थे और हंगामा करते हुए तोड़फोड़ का प्रयास भी किया। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने उनसे बातचीत कर पूरे मामले को पटाक्षेप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed