फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   सौतेले दामाद ने साली के साथ मिलकर की सास की हत्या

सौतेले दामाद ने साली के साथ मिलकर की सास की हत्या

Mon, 25 Feb 2019 11:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
सौतेले दामाद ने साली के साथ मिलकर की सास की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

सौतेले दामाद ने नजदीकी महिला रिश्तेदार के साथ मिलकर मुंह पर तकिया रखकर सास की हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों मौके पर ही मौजूद रहे और सुबह ग्रामीणों को हार्टअटैक से मौत की सूचना दी। शक होने पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने हत्या का सारा राज उगल दिया। पुलिस की अब तक की जांच में हत्या के पीछे मृतक की संपत्ति कब्जाने की बात सामने आ रही है। वहीं, शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देर रात ग्राम प्रधान सुरेंद्र कश्यप की तहरीर पर पुलिस ने दामाद, उसकी पत्नी और नजदीकी महिला रिश्तेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित इब्राहिमपुर गांव निवासी राजेंद्र ने अपनी पहली पत्नी की मौत के बाद संजू देवी (42) से शादी की थी। राजेंद्र की पहली पत्नी से दो बेटियां सिम्मी और नेहा हैं जबकि दूसरी पत्नी संजू को पहले से ही एक बेटी काजल और बेटा लड्डू हैं। राजेंद्र ने बेटी सिम्मी की शादी सचिन नाम के युवक से की है। सचिन अपनी पत्नी सिम्मी के साथ राजेंद्र के घर पर ही रहता है। करीब दो साल पहले राजेंद्र की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि राजेंद्र के दूसरी शादी करने से सचिन अपनी सौतेली सास संजू से नाराज रहता था। सचिन की नाराजगी की वजह राजेंद्र की पूरी संपत्ति संजू के नाम होनी थी। राजेंद्र की मौत के बाद से ही वह सौतेली सास को ठिकाने लगाने का षड्यंत्र रच रहा था। उसने अपने इस षड्यंत्र में एक नजदीकी महिला रिश्तेदार को भी शामिल कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रविवार रात दोनों ने मिलकर कमरे में सो रही संजू देवी के मुंह पर तकिया रखकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करते हुए उसे संजू की बेटी काजल ने देख लिया। इस पर सचिन ने काजल को किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। सोमवार सुबह सचिन और उसकी रिश्तेदार ने आसपास के लोगों को बुलाकर बताया कि संजू की हार्टअटैक से मौत हो गई है। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों को घर पर एकत्रित होते देख काजल ने दोनों का कच्चा चिट्ठा सबके सामने खोल दिया। इस पर ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और सूचना पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी राजेश साह तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सचिन और उसकी महिला रिश्तेदार को हिरासत में ले लिया। एसपी देहात नवनीत सिंह ने बताया कि हत्या के पीछे प्रथमदृष्टया संपत्ति का मामला सामने आ रहा है। अन्य बिंदुओं पर भी जांच चल रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या की सही जानकारी मिलेगी। फिलहाल आरोपी दामाद सचिन, उसकी पत्नी सिम्मी और नाबालिग महिला रिश्तेदार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन को बेटे की तरह प्यार करती थी संजू
ग्रामीणों के अनुसार, संजू भले ही राजेंद्र की दोनों बेटियों नेहा और सिम्मी की सौतेली मां थी, लेकिन वह दोनों को अपने सगे बच्चों की तरह प्यार करती थी। इतना ही नहीं वह अपने दामाद सचिन को अपने बेटे लड्डू से भी ज्यादा प्यार करती थी। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि सचिन इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता है।

उजड़ गया पूरा परिवार
ग्रामीणों के अनुसार, पहले राजेंद्र की पत्नी और फिर राजेंद्र और अब संजू की मौत के बाद पूरा परिवार ही उजड़ गया है। ग्रामीणों ने बताया कि संजू के जाने के बाद दोनों बच्चे काजल और लड्डू का अब इस दुनियां में कोई नहीं रहा। वह अब किसके सहारे अपनी जिंदगी आगे चलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed