फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   चेतावनी : वसूली करने टीम पहुंची तो फूंक देंगे वाहन

चेतावनी : वसूली करने टीम पहुंची तो फूंक देंगे वाहन

Fri, 18 Jan 2019 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
चेतावनी : वसूली करने टीम पहुंची तो फूंक देंगे वाहन
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन

किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने शुगर मिल के तत्काल भुगतान किए जाने सहित अपनी नौ सूत्री मांगों के लिए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। साथ ही उन्होंने धमकी भरी चेतावनी दी कि जब तक शुगर मिल किसानों का भुगतान नहीं करेगी, उससे पहले अगर प्रशासन की कोई टीम ने किसान के घर पर पहुंचकर वसूली करने की कोशिश की तो वह सरकारी वाहनों में आग लगा देंगे।

शुक्रवार को किसान संघर्ष समिति के कार्यालय में बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि शुगर मिल की मनमानी का खामियाजा क्षेत्रीय किसानों को भुगतना पड़ रहा है। शुगर मिल अब तक पिछले वर्ष का भुगतान नहीं कर सका है। वहीं, वर्तमान वर्ष का भी केवल 20 दिन का ही भुगतान किया गया है। उन्होंने आबादी वाले क्षेत्र में दोपहर 12 से तीन बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री कराने, निजी कार्य के लिए खेतों से मिट्टी लाने वाले किसानों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने समेत नौ सूत्री ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। साथ ही चेतावनी दी कि जब तक लक्सर शुगर मिल द्वारा किसानों का भुगतान नहीं किया जाता, उसके पहले तहसील प्रशासन की वसूली करने वाली टीम किसानों के घर नहीं जाएगी अन्यथा सरकारी वाहनों को आग के हवाले कर देंगे। यह भी चेताया कि अगर 25 जनवरी तक समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो 27 जनवरी से किसान संघर्ष समिति के बैनर तले क्षेत्र के किसान लक्सर शुगर मिल के मुख्य गेट पर जाम लगाकर धरना देंगे। पत्र देने वालों में संघर्ष समिति के अध्यक्ष चौधरी कीरत सिंह, सोमपाल सिंह, मोहित कुमार, सत्यजीत, संदीप कुमार, सुमित कुमार, विजेंद्र सिंह, बूलचंद, विनोद कुमार, जनेश्वर शर्मा, संजय कुमार, सतीश कुमार, वरुण चौधरी, ओमपाल सिंह, जगपाल सिंह, धर्मपाल, बंगाल सिंह, राजपाल सिंह, विजेंद्र सिंह, भगत सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed