फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   आरोपियों सहित किशोरी बरामद, मुकदमा

आरोपियों सहित किशोरी बरामद, मुकदमा

Sun, 08 Jul 2018 11:40 PM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
आरोपियों सहित किशोरी बरामद, मुकदमा
पिरान कलियर। दो युवक एक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गए। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कलियर क्षेत्र के एक व्यक्ति ने दो युवकों के खिलाफ अपनी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने की तहरीर दी है। आरोप है कि उसकी बेटी शनिवार की रात अचानक घर से लापता हो गई। उसकी काफी तलाश की गई लेकिन पता नहीं चला। बाद में गांव के ही दो व्यक्तियों ने बताया कि नाबालिग को दो युवक मेहवड़ पुल के पास बाइक पर बैठाकर ले जाते नजर आए थे। पिता ने किशोरी को भगा ले जाने के मामले की पुलिस को तहरीर देकर उसकी तलाश करने और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने रविवार सुबह को बेड़पुर चौक से दोनों युवकों के साथ किशोरी को बरामद कर लिया है। एसआई मो. आमिर ने बताया कि शाहरुख पुत्र इसलाम और फैजान पुत्र इलताफ के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पोक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को पोक्सो कोर्ट में पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। किशोरी का मेडिकल कराकर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed