फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   घर में घुसकर मारपीट चार घायल

घर में घुसकर मारपीट चार घायल

Sat, 07 Jul 2018 12:00 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर मारपीट चार घायल
घर में घुसकर बेरहमी से पीटा, चार लोग जख्मी
विज्ञापन

रुड़की। घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक महिला समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सालियर निवासी कलीराम ने बताया कि वह बृहस्पतिवार की शाम वह घर पर बैठा था। उसके साथ पड़ोसी अंकित व दुष्यंत भी बैठे थे। तभी डंडे व तमंचे से लैस होकर मुकेश, विक्की, मुकुल, सुमित व महिला सेहंद्री ने हमला बोल दिया। इससे कलीराम और उसकी पत्नी समेत दोनों पड़ोसी भी लहूलुहान हो गए। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी दौड़े। उन्हें आता देख सभी आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। लोगों ने तत्काल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली गंगनहर प्रभारी कमल कुमार लुंठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मारपीट करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed