फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   पुलिस ने तीन सगे भाईयों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

पुलिस ने तीन सगे भाईयों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

Sun, 17 Jun 2018 10:40 PM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने तीन सगे भाईयों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

विज्ञापन
ल ब्यूरो
लक्सर। घर से सामान चोरी का विरोध करने पर तीन सगे भाइयों ने दूसरे पक्ष के एक ग्रामीण पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। यही नहीं बीच- बचाव करने पर हमलावरों ने ग्रामीण की बेटी और पुत्र वधू से भी मारपीट की। शोर- शराबा सुनकर मौके पर आए ग्रामीणों को देखकर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित ग्रामीण के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

रामपुर रायघटी गांव निवासी अमरपाल पुत्र अतर सिंह ने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के ही सोमपाल और उसके पक्ष के लोग उसके परिवार से रंजिश रखते हैं। सोमपाल के घर के बच्चे अक्सर उनके घर में घुसकर सामान चोरी कर लेते हैं। 11 जून को उसके पिता उनके घर पर यह कहने गए थे कि वह अपने बच्चों को समझा कर रखें। इसके बाद वह घर लौट आए। थोड़ी देर बाद सोमपाल अपने दो सगे भाइयों के साथ उनके घर पहुंचा और उसके पिता पर लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। इससे उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि पिता को बचाने के लिए बीच-बचाव के लिए आई उसकी बहन डोली व भाभी रीना को भी हमलावरों ने लाठी- डंडों से मारकर घायल कर दिया। कोतवाल अमर चंद शर्मा ने बताया कि पीड़ित के बेटे अमरपाल की तहरीर पर आरोपी सोमपाल, यशपाल व कालूराम पुत्रगण घनश्याम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed