{"_id":"5b182a0e4f1c1bf86e8b69d6","slug":"101528310286-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
भगवानपुर। सड़क हादसे में घायल युवक की अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में मौत हो गई।
घटनाक्रम के अनुसार धीर मजरा निवासी कौशिक (20) पुहाना के समीप एक फैक्ट्री में काम करता है। बुधवार को शाम पांच बजे छुट्टी के बाद वह अपने गांव जा रहा था। किशनपुर के समीप पहुंचते ही उसकी बाइक बराबर में चल रही दूसरी बाइक से टकरा गई। बाइक का हैंडल आपस में फंसने से दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। इससे धीर मजरा निवासी कौशिक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने एंबुलेंस से उसे रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस उपनिरीक्षक मनोज ममगाईं ने बताया कि परिजनों को सूचित कर दिया है।