फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Covering the cover with greenery

पौधे लगाकर धरा को ओढ़ाई हरियाली की चादर

Thu, 16 Jul 2020 10:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
Covering the cover with greenery
रुड़की। पंडित गोविंद वल्लभ पंत पर्यावरण सुरक्षा समिति रुड़की की ओर से केंद्रीय विद्यालय नंबर एक में हरेला पर्व के उपलक्ष्य में पौधरोपण किया गया। विधायक प्रदीप बत्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में पौधे रोपने के साथ ही सभी से उनके संरक्षण का भी आह्वान किया। अपर तहसीलदार कृष्णानंद पंत ने पर्यावरण के महत्व के बारे में बताया।
विज्ञापन

केवि नंबर-एक के प्राचार्य विपिन कुमार त्यागी ने भी पर्यावरण संरक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उप प्राचार्य अंजू सिंह, कुसुम जोशी, सिमरन मालवीय, रीना डंडरियाल, रामकुमार शर्मा आदि को कोरोना संक्रमण के दौरान उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए कोरोना वारियर्स के रूप में सम्मानित भी किया गया। कैप्टन डीपी सिंह, जानकी पाठक, सचिव प्रभाकर पंत, युगल किशोर पंत, जगदीश बहुगुणा, अरविंद राजपूत, बुद्घजेंद्र राणा, पंकज वर्मा, मनीष, योगेश गोयल, पूनम शर्मा, प्रकाश चंद्र पंत, महेश गिरी, पूर्व पार्षद राखी चंद्रा, नेहा पंत, तनुजा अधिकारी सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी और छात्र-छात्राएं व शिक्षक मौजूद रहे। विद्यालय की टॉपर कक्षा 12 के टॉपर रही गार्गी अंथवाल को भी इस दौरान सम्मानित किया गया। वहीं दूसरी ओर इनर व्हील क्लब रुड़की की ओर से मैथोडिस्ट डिग्री कॉलेज तथा बस स्टैंड के पीछे सड़क किनारे पौधरोपण किया गया। क्लब ने नीम, जामुन, आंवला, अर्जुन, हरड़, पीपल सहित विभिन्न प्रजातियों के फल, छायादार और औषधीय पौधे रोपे। क्लब अध्यक्ष सोनिया चंदानी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाए जाने बहुत जरूरी है। हम सभी को पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधे रोपने चाहिए। इस मौके पर सचिव अंजली गर्ग, सुजाता आहुजा, डॉ. अमिता श्रीवास्तव, इंदु रावल, रजनी नागपाल, संगीता पारुथी, कामना सरीन मैंथोडिस्ट कॉलेज के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अनूपमा वर्मा, रमन सचदेवा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

पौध लगाने को स्कूली छात्र भी आगे आए
खानपुर। भगवान शंकर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य, अध्यापकों और छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण कर धरती को हरा भरा बनाये रखने का संकल्प दोहराया। थाना परिसर में भी थानाध्यक्ष और पुलिसकर्मियों ने हरेला पर्व पर पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संपर्क लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भगवान शंकर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा, अध्यापकों और छात्र छात्राओं ने कॉलेज परिसर में पौधे लगाए। इस दौरान कॉलेज प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि हमें आने वाली पीढ़ी को हरी भरी धरती देने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने होंगे। वहीं थाना परिसर में भी थानाध्यक्ष पीडी भट्ट और पुलिसकर्मियों ने पौधरोपण किया। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने कहा कि ड्यूटी के साथ साथ हमें वातावरण को शुद्ध बनाने के भी प्रयास करने होंगे, तभी आने वाली पीढ़ी को शुद्ध वातावरण मिल सकेगा। इस मौके पर अध्यापक बिमलेश शास्त्री, मनोज गोयल, विकास कुमार, नीरज कुमार, जितेंद्र शर्मा, सुमित, राकेश कुमार, अशोक कुमार, कुलवीर सिंह, राजीव और पुलिसकर्मी रुकम सिंह नेगी, ब्रह्मदत्त बिजल्वाण, कुलदीप कुमार, संतोष कुमार, धर्मवीर सिंह आदि अनेक शामिल रहे।
हरेला पर्व जैसे त्योहारों से है धरा पर हरियाली
बिशंभर सहाय संस्थान और केंद्रीय विद्यालय नंबर दो में किया पौधरोपण
संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की। बिशंभर सहाय संस्थान में भी हरेला पर्व पर पौधे रोपे गए। प्रबंधक चंद्रभूषण शर्मा ने कहा कि हमारे पूर्वजों की दृष्टि प्रर्यावरण को लेकर बहुत ही स्पष्ट थी, वे जानते थे कि मनुष्य जीवन तभी तक सुरक्षित रह सकता है जब तक हम पर्यावरण को संरक्षित रखें।
कहा, हमारे पूर्वजों ने हमें हरेला पर्व के रूप में पर्यावरण संरक्षण का जो महान संदेश दिया है वह अद्भुत है। हमें इस परंपरा को आगे बढ़ाना है और ये जिम्मेदारी हमारे कंधों पर है। संस्थान के कोषाध्यक्ष सौरभ भूषण ने कहा कि हमें न केवल पौधों का संरक्षण करना है बल्कि इनका संवर्धन भी करने का प्रयास करना है। हम हर साल हरेला पर्व उत्सव के रूप में मनाते आ रहे हैं, इन प्रयासों से ही आज संस्थान में चारों तरफ हरियाली ही हरियाली दिखाई देती है। मैनेजिंग डायरेक्टर गौरव भूषण ने कहा कि यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि जितनी क्षति हम पर्यावरण को पहुंचा रहे हैं उसकी भरपाई भी करें। इस अवसर पर विवेक, सुनील चौहान, शाहजेब आलम, शबनम, शाहीन, शीवी, हुमा आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
वहीं दूसरी ओर केंद्रीय विद्यालय नंबर दो रुड़की में प्राचार्य अरविंद कुमार के निर्देशन में समर्पण संस्था के सहयोग से हरेला पर्व मनाते हुए पौधरोपण किया गया। प्राचार्य अरविंद कुमार ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में बताया। कहा कि केंद्रीय विद्यालय नंबर दो सदैव विद्यालय और शहर को हरा भरा रखने के लिए तत्पर हैं। सुमित भारद्वाज ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए संस्था ने अलग-अलग टीम बनाई हैं जो अलग अलग क्षेत्रों में पौधरोपण करेगी। इस मौके पर संजीव वर्मा, मनोज, सौरभ, विमल, घनश्याम बादल, नरेश यादव, प्रदीप गोयल, संदीप यादव, विवेक शर्मा, सुमित कुमार भारद्वाज समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
हर व्यक्ति लगाए एक पौधा : राकेश
भगवानपुर। विधायक ममता राकेश ने शिव मंदिर परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। विधायक ने कहा कि उत्तराखंड राज्य प्रकृति का नायाब तोहफा है। यहां अधिकतर क्षेत्र हरियाली से ढका हुआ है। हम सभी की यह जिम्मेदारी है कि पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं। वन विभाग के रेंजर मयंक गर्ग ने विभाग की ओर से हरेला पर्व के मौके पर किए जा रहे पौधरोपण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वन विभाग की ओर से अधिक से अधिक पेड़ लगाने का अभियान लगातार जारी है। इस दौरान वन दरोगा अमन सिंह, उषा रानी, नरेंद्र कुमार, अमित कुमार, दीपचंद, राजपाल, प्रदीप, सतीश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

फोटो समाचार
पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
सुल्तानपुर। सुल्तानपुर क्षेत्र में विधायक संजय गुप्ता और हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने वन विभाग के अधिकारियों एवं ग्रामीणों के साथ मिलकर वन रेंज फतवा और भोगपुर गांव के पास पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि वृक्षों का हमारे जीवन में बड़ा योगदान है। वृक्षों से हमें फल, फूल, औषधियों के साथ-साथ ऑक्सीजन मिलती है। इसलिए हम सभी को पौधरोपण करना चाहिए। इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी लक्सर गौरव अग्रवाल, डिप्टी रेंजर राकेश सैनी, वन दरोगा रामनाथ सिंह, अनिल सैनी, मोतीराम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र सैनी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed