फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Couple going to hospital to get medicine beaten up

Roorkee News: दवा लेने अस्पताल जा रहे दंपती को पीटा

Sat, 21 Feb 2026 11:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Couple going to hospital to get medicine beaten up
दवा लेने अस्पताल जा रहे दंपती को रोककर कुछ लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। पीड़ित प्रीतम की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सोनू सहित पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन




लक्सर नगर के आंबेडकरनगर वार्ड निवासी प्रीतम ने तहरीर देकर बताया कि 16 फरवरी की रात को वह फैक्टरी में ड्यूटी पर जा रहा था। इस दौरान नशे की हालत में रास्ते में मौजूद आरोपी सोनू, डब्बी, पटवर्धन, जयकाली और अरुण को उसने रास्ते से हटने के लिए कहा तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए पिटाई कर दी।
विज्ञापन




इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। इसके बाद अगले दिन 17 दिसंबर को जब वह अपनी पत्नी के साथ अस्पताल दवा लेने के लिए जा रहे थे तभी आरोपियों ने दोबारा उनके और उनकी पत्नी की पिटाई की। इसमें उनकी पत्नी को चोट आई। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर पर नामजद पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed