फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Councilors sitting on dharna for board meeting

नगर निगम में बढ़ा विवाद, कांग्रेस के साथ अब कूदी ‘‘आप’’

Mon, 06 Dec 2021 08:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 08:42 PM IST
विज्ञापन
Councilors sitting on dharna for board meeting
नगर निगम में चल रहे विवाद के चौथे दिन पार्षदों ने मेयर के कक्ष के बाहर धरना दिया। साथ ही आरोप लगाया कि मेयर जानबूझकर शहर में विकास कार्यों को अटकाना चाहते हैं। उन्होंने जल्द से जल्द बोर्ड बैठक बुलाकर विकास कार्यों के प्रस्तावों मुहर लगाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

तीन दिसंबर की रात को मेयर गौरव गोयल ने कुछ पार्षदों पर अभद्रता करने और गाड़ी रोककर मारपीट की कोशिश का आरोप लगाया था। मामले में मेयर के प्रतिनिधि ने पुलिस को तहरीर दी थी। पार्षदों ने भी मेयर के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने सहित अन्य आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। इसके बाद पार्षदों ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर मेयर पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं, सोमवार को पार्षद फिर से मेयर के खिलाफ लामबंद हो गए। सुबह नगर निगम परिसर में एकत्र हुए पार्षदों ने पहले निर्णय लिया कि कोतवाली पहुंचकर पुलिस से मेयर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करेंगे, लेकिन बाद में तय हुआ कि पहले मेयर के कक्ष के बाहर बैठकर धरना दिया जाए। इसके पार्षदों ने धरना शुरू कर दिया और बोर्ड बैठक बुलाने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान पार्षदों ने मेयर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन पर कई आरोप लगाए। पार्षद राकेश गर्ग ने कहा कि पिछले दस महीने से बोर्ड की बैठक नहीं हुई है। इसके चलते शहर के सभी विकास कार्य रुके पड़े हैं। मेयर जानबूझकर बोर्ड बैठक नहीं करवाना चाहते। पार्षद रविंद्र खन्ना ने कहा नगर निगम एक्ट के मुताबिक, हर दो महीने में एक बोर्ड अनिवार्य है, लेकिन मेयर विकास विरोधी राजनीति करने पर उतारू है। अब बोर्ड बैठक करवाने के लिए पार्षद लामबंद हैं और मामले को लेकर कमिश्नर के पास जाएंगे। बोर्ड बैठक के लिए आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेंगे। इस अवसर पर पार्षद नितिन त्यागी, चारू चंद्र, आशीष अग्रवाल, प्रमोद पाल, मनोज कुमार, मयंक पाल, धीरज पाल, मोहसिन अल्वी, पार्षद प्रतिनिधि संजीव तोमर, कुलदीप तोमर, जेपी शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपसी खींचतान में जनता का हो रहा नुकसान
कांग्रेस ने रुके कार्यों को शुरू करने की मांग की तो आप ने गोमूत्र और गोबर से किया शुद्धिकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की। मेयर और पार्षदों के बीच चल रहे घमासान के बीच अब आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की भी एंट्री हो गई है। सोमवार को आप के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम परिसर में गोमूत्र और गोबर से शुद्धिकरण करने की बात कही। आरोप लगाया कि आपसी खींचतान में शहर और आम जनता के काम बाधित हो रहे हैं। उधर, कांग्रेस नेताओं ने अधिकारियों से मिलकर विरोध जताया और शहर में रुके पड़े विभिन्न कार्यों को शुरू कराने की मांग की।
सोमवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अचानक नगर निगम कार्यालय पहुंचकर अफरातफरी मचा दी। मेयर गौरव गोयल और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आप नेता दीपक लाखवान ने कहा कि नगर निगम में अधिकारियों और मेयर के बीच चल रही खींचतान से आम जनता को नुकसान उठाना पड़ रहा है। नगर निगम में धन की बंदरबांट हो रही है। इसके चलते सभी आपस में लड़ रहे हैं। इसलिए नगर निगम परिसर का शुद्धिकरण किया गया है। आप नेता नरेश प्रिंस ने कहा कि नगर निगम में हर तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। विकास की किसी को फिक्र नहीं है।

सभी राजनीति और धन की बंदरबांट में मशगूल हैं। इस मौके पर विजय शर्मा, दीपक धीमान, सौरभ, दुष्यंत महारथी, अंकित, सतेंद्र, शुभम वाजपेयी मौजूद रहे। दूसरी ओर, कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष कलीम खान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता और सेठपाल परमार ने सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट से मुलाकात की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नगर निगम में विवादों के चलते काम प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने मेयर पर भ्रष्टाचार की नीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। कहा कि नगर निगम में जनता के काम प्रभावित हो रहे हैं। जल्द ही इसके खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर उतरकर धरना प्रदर्शन करेगी। कांग्रेसियों ने सहायक नगर आयुक्त से नेहरू स्टेडियम के बाहर की सड़क का निर्माण समेत कई अन्य कार्यों को शुरू कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed