फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Councilor representative assaulted, pistol drawn

पार्षद प्रतिनिधि से की मारपीट, तानी पिस्टल

Fri, 06 May 2022 08:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 08:36 PM IST
विज्ञापन
Councilor representative assaulted, pistol drawn
एक पार्षद प्रतिनिधि ने चार लोगों पर विकास कार्यों में बाधा डालने का आरोप लगाया। विरोध करने पर मारपीट और पिस्तौल तानने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित नंद विहार कालोनी निवासी सोनू कश्यप ने पुलिस को बताया कि वह भाजपा कार्यकर्ता हैं और नगर निगम वार्ड 24 औद्योगिक क्षेत्र सलेमपुर से भाजपा पार्षद प्रतिनिधि के तौर पर वार्ड में विकास कार्य कराने में सहयोग करते हैं। आरोप है कि चौधरी राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, अजय सिंह निवासी नंद विहार कॉलोनी सुनहरा करीब दो साल से लगातार षड़यंत्र कर मानसिक रूप से परेशान करते आ रहे हैं। साथ ही वार्ड क्षेत्र में कहीं भी सड़क निर्माण व अन्य विकास कार्य होता है तो तीनों विरोध कर बाधा डालते हैं। आरोप लगाया कि चारों ने वार्ड क्षेत्र में कोई भी काम करने से पहले उनसे पूछने और कमीशन देने की मांग की। चारों ने उन्हें रोककर गाली गलौज कर मारपीट की। साथ ही राजेंद्र सिंह ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल तान दी। किसी तरह आसपास के लोगों ने उन्हें बचाया। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed