फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Corona warriors will get precaution dose from today

आज से कोरोना योद्धाओं को लगेगी प्रिकॉशन डोज

Sun, 09 Jan 2022 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 08:12 PM IST
विज्ञापन
Corona warriors will get precaution dose from today
कोरोना की तीसरी लहर के आते ही फ्रंटलाइन कोरोना योद्धाओं को आज से प्रिकॉशन डोज लगने जा रही है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पहले चरण में शहर में 18 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों में चार निजी अस्पताल भी शामिल हैं।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच कुछ समय पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को प्रिकॉशन डोज लगाए जाने की घोषणा की थी। घोषणा के तहत पूरे देश में आज से प्रिकॉशन डोज लगाने का महाअभियान शुरू हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने दो दिन पहले ही तैयारियां शुरू कर दी थीं। रुड़की विभिन्न स्थानों पर टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों में निजी अस्पताल भी शामिल हैं। सेशन साइट व्यवस्थापक राकेश गुप्ता ने बताया कि प्रिकॉशन डोज के लिए शहर में 18 जगह टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। सबसे पहले हेल्थ केयर वर्कर से प्रिकॉशन डोज लगाने की शुरुआत की जाएगी। इसके अलावा फ्रंट लाइन वर्कर, आशाएं, प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी, शिक्षक, सफाई कर्मचारी आदि कोरोना योद्धाओं को पहले चरण में वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन

बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से पीड़ित भी पात्र
60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से पीड़ितों को भी प्रिकॉशन डोज के लिए पात्र माना गया है। गंभीर बीमारियों में मधुमेह पीड़ित, हृदय रोग, लीवर, किडनी और कैंसर पीड़ितों को भी डोज लगाई जाएगी। हालांकि इन्हें ये वैक्सीन तभी लगाई जाएगी यदि ये पहली दोनों डोज लगवा चुके हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूस्टर डोज के लिए 39 सप्ताह होने जरूरी
प्रिकॉशन डोज लगवाते समय ये बात ध्यान रखनी होगी कि यदि किसी ने कोविशील्ड लगवाई है तो उसे कोविशील्ड वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज लगेगी। कोवैक्सीन लगवाने वाले को कोवैक्सीन की प्रिकॉशन डोज लगाई जाएगी। वहीं दूसरी डोज के बाद 39 सप्ताह पूरे करने पर ही प्रिकॉशन डोज लग सकेगी।
नहीं कराना होगा रजिस्ट्रेशन
सबसे अच्छी बात यह है कि पहले और दूसरे डोज की तरह इस बार कोविन एप पर नया रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा। जिन वरिष्ठ नागरिकों को बूस्टर डोज लगवानी है, वे सीधे टीकाकरण केंद्र पर जाकर लगवा सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बूस्टर डोज के लिए दोबारा रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी। केवल स्टाफ को अपना रजिस्टर्ड फोन नंबर बताना है।

यहां बनाए गए हैं केंद्र
शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंद्रपुरी, पुरानी तहसील, गणेशपुर, सलेमपुर, माहीग्रान और आदर्शनगर। इसके अलावा बीएसएम इंटर कॉलेज, मूलराज इंटर कॉलेज, अग्रवाल धर्मशाला, नगर निगम, हेल्पिंग हैंड, कांबिनेड अस्पताल, विधायक फुरकार आवास, पुरानी तहसील, मिशन हॉस्पिटल, संजीवनी हॉस्पिटल, विनय-विशाल हॉस्पिटल, संजीव गर्ग अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed