फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Contractors scramble during tender

पीडब्ल्यूडी में टेंडर के दौरान ठेकेदारों में हाथापाई, पिस्टल तानी

Fri, 13 Sep 2019 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Contractors scramble during tender
पीडब्ल्यूडी में जिला योजना के तहत हो रहे टेंडर के दौरान दो ठेकेदार पैसों के लेनदेन को लेकर आपस में ही भिड़ गए। आरोप है कि इस दौरान एक ठेकेदार ने दूसरे पर पिस्टल तानकर जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। किसी तरह उसने भागकर अपनी जान बचाई। घटना से वहां मौजूद ठेकेदारों में अफरातफरी मच गई। मामले में एक ठेकेदार ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

भगवानपुर क्षेत्र के गांव छांगा माजरी निवासी कर्णपाल ने सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी में जिला योजना के तहत सड़कों के टेंडर हो रहे थे। कर्णपाल का कहना है कि उनके दो ठेकेदारों पर 15 लाख रुपये बकाया हैं। आरोप है कि टेंडर प्रक्रिया के दौरान जब उन्होंने दोनों ठेकेदारों से अपनी रकम मांगी तो उन्होंने गालीगलौज और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि ठेकेदार यही नहीं रुके, उन्होंने जान से मारने की नियत से कर्णपाल पर लाइसेंसी पिस्टल तान दी। शोर सुनकर अन्य ठेकेदारों मौके पर पहुंचे तो दोनों जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए फरार हो गए। एसएसआई प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed