{"_id":"5e72682b8ebc3e774b5e220a","slug":"contractors-and-drivers-assaulted-tahrir-for-parking-roorkee-news-drn3396163119","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग को लेकर ठेकेदार और चालकों में मारपीट, तहरीर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग को लेकर ठेकेदार और चालकों में मारपीट, तहरीर दी
लक्सर में झगड़े के बाद इलाज करवाते घायल हुआ पार्किंग ठेकेदार का बेटा।
- फोटो : ROORKEE
Link Copied
लोडर की पार्किंग के पैसे मांगने को लेकर पार्किंग ठेकेदार लोडर चालक में मामूली कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए अस्पताल पहुंचाया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी इश्तियाक के पास लक्सर नगर पालिका में पार्किंग का ठेका है। दो दिन पहले इश्तियाक पक्ष का युवक लक्सर कस्बे के ओवरब्रिज के नीचे खड़े होने वाले व्यावसायिक लोडर चालकों से पार्किंग की वसूली कर रहा था। इस बात को लेकर उनमें बहस हो गई। वाहन चालकों का कहना था कि यदि वह अपने वाहन में माल लोड या अनलोड करते हैं तो ही पार्किंग के पैसे देंगे। खाली खड़े वाहन का पार्किंग का पैसा नहीं देंगे। जबकि इस्तियाक पक्ष के युवक कहना था कि वह सौ रुपये प्रति गाड़ी के हिसाब से पैसे लेंगे। इस दौरान आसपास के लोगों के बीच बचाव करने पर दोनों पक्ष शांत होकर वापस चले गए। बुधवार को इश्तियाक के बेटे उस्मान व रहमान फिर से टेंपो चालकों से पार्किंग के पैसे वसूलने के लिए आए थे। इसी बात को लेकर उन दोनों में दोबारा कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान उस्मान, रहमान और लोडर चालक कुलवंत गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। चौकी के दारोगा यशवीर सिंह नेगी ने बताया कि सभी घायलों को मेडिकल के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।