फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Construction of 10 km embankment will be done with two hundred and 30 crores

Roorkee News: सौ तीस करोड़ से होगा दस किमी तटबंध निर्माण

Fri, 09 Dec 2022 11:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Construction of 10 km embankment will be done with two hundred and 30 crores
खानपुर के बालावाली घाट से लेकर उत्तर प्रदेश के रामसहायवाला गांव तक 10 किलोमीटर लंबे तटबंध का पुनर्निर्माण होगा। इसके लिए बाकायदा सिंचाई विभाग ने गंगा बाढ़ नियंत्रण आयोग पटना को दो सौ तीस करोड़ का तटबंध पुनर्निर्माण के लिए इस्टीमेट बनाकर भेजा है। तटबंध का निर्माण होने से दोनों प्रदेशों के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

खानपुर क्षेत्र मेें पांच वर्षों से लगातार बाढ़ का पानी क्षेत्र की कृषि भूमि में तबाही मचा रहा है। इसका मुख्य कारण यह है कि खानपुर क्षेत्र के गंगा नदी के बालावाली घाट से लेकर उत्तर प्रदेश के रामसहायवाला गांव तक हरिद्वार सिंचाई विभाग की ओर से बनाया गया 10 किलोमीटर तटबंध तीन जगह से ध्वस्त है।
विज्ञापन

तटबंध से हर वर्ष बरसात के मौसम में बाढ़ का पानी क्षेत्र की कृषि भूमि पर फैलकर तबाही मचाता है। बरसात के दिनों में जहां क्षेत्रीय किसानों की गन्ने, धान और पशुओं के हरे चारे की फसलें जलमग्न हो जाती हैं। वहीं, बाढ़ का पानी आबादी तक पहुंचकर भी समस्या बढ़ा देता है। अब सिंचाई विभाग ने तटबंध को सही करने की कवायद शुरूकर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, सिंचाई विभाग की ओर से खानपुर क्षेत्र के बालावाली से लेकर उत्तर प्रदेश के रामसहायवाला तक 10 किलोमीटर लंबे तटबंध का पुनर्निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए सिंचाई विभाग ने करीब दो सौ 30 करोड़ के कार्यों का इस्टीमेट एक साल पूर्व बनाकर गंगा बाढ़ नियंत्रण आयोग पटना, बिहार को भेजा है। उधर, सिंचाई विभाग के एसडीओ इंद्र कुमार ने बताया कि जैसे ही इस्टीमेट के लिए बजट स्वीकृत होगा। वैसे ही निर्माण तटबंध का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed