फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   congressman celebrated of restoration of Rawat's govt.

शहर से देहात तक जश्न में डूबे कांग्रेसी

Wed, 11 May 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 11 May 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
congressman celebrated of restoration of Rawat's govt.
रावत सरकार की बहाली पर कांग्रेस ने शहर से देहात तक खूब जश्न मनाया - फोटो : amarujala

विज्ञापन

उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन हटने और हरीश रावत सरकार के बहाल होने पर शहर से देहात तक कांग्रेसियों ने खुशी में खूब जश्न मनाया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की। साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। 

फ्लोर टेस्ट में हरीश रावत सरकार के बहुमत साबित करने के बाद बुधवार को सुप्रीम कोर्ट की ओर से प्रदेश में कांग्रेस सरकार की बहाली की औपचारिक घोषणा का सभी कांग्रेसी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। सुप्रीम कोर्ट से आदेश जारी होते ही कांग्रेसी खुशी से झूम उठे। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री मनोहर लाल शर्मा के कार्यालय पर ए बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व राज्यमंत्री मनोहर लाल शर्मा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर लोकतंत्र की बहाली हुई है। सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और आतिशबाजी की। इस अवसर पर डा. विपिन गौतम, ममतेश शर्मा, रजनीश शर्मा, अरुण कुमार सिंह, विकास धीमान, राजीव चौहान, अजय कौशिक आदि मौजूद रहे। शहर कांग्रेस कमेटी ने कैंप कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान नगराध्यक्ष कलीम खान, पूर्व सांसद राजेंद्र बाडी, पूर्व चेयरमैन दिनेश कौशिक, सुभाष सरीन, श्रवण गोस्वामी, हेमेंद्र चौधरी, उम्मेद गाजी, ओमप्रकाश सेठी, मकसूद हसन, भूपेंद्र दीवान, दीपक चौहान, हरीश मेहंदीरत्ता, किरण भाटिया, आशु धीमान, प्रमोद भटनागर, इंजी. डीपी गुप्ता, सुशील यादव आदि मौजूद रहे।  मौन विकास परिषद के उपाध्यक्ष विरेंद्र सैनी, गढ़वाल मंडल विकास निगम के निदेशक ठाकुर विरेंद्र सिंह ने सरकार बहाली पर मुख्यमंत्री हरीश रावत को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण से भाजपा का असली चेहरा सामने आ गया है। कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख नाजिम त्यागी एवं इश्तखार ने दोबारा हरीश रावत सरकार बनने हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले की सराहना की है। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता डा. श्री गोपाल नारसन ने कहा कि कांग्रेस सरकार की पुन: बहाली धर्मनिरपेक्षता की जीत है। कांग्रेस के जिला सचिव एवं नगर निगम पार्षद विकास त्यागी ने भी विचार रखे। इस अवसर पर अशोक राणा, प्रेम सागर पुरी, प्रकाश वर्मा, विकरांत पुंडीर, अखलाक अहमद, संदीप, नरेश कुमार बंसल, सुनील तोमर आदि मौजूद रहे। उत्तरांचल पंजाबी महासभा बैठक में अशोक चौहान ने ने विचार रखे। बैठक में अक्षय त्यागी, मनोज सैनी, गजेंद्र सिंह, नीटू सैनी आदि मौजूद रहे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सलाहाकार राज्य आयोग सुरेश चंद्र कपिल ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कभी भी जाति और धर्म की राजनीति नहीं की है। भगवानपुर में भी जश्न का माहौल रहा। यहां भी कांग्रेसियों ने मिठाइयां बांटी और आतिशबाजी की। इस अवसर पर घाड़ विकास परिषद के अध्यक्ष राव फरमूद, डा. अमिर आलम, हाफिज, मनव्वर, सतेंद्र शर्मा, मा. सत्यपाल, अब्दुल रहमान आदि मौजूद रहे। झबरेड़ा में पूर्व एमएलसी गजे सिंह, राव कुर्बान अली, राजपाल सिंह आदि के नेतृत्व में रैली निकालकर सरकार बहाली पर खुशी जाहिर की गई। इस अवसर पर सोनू, यशपाल, खुर्शीद, मुनफैत, राजू आदि भी मौजूद रहे। नगर कांग्रेस कमेटी झबरेड़ा के हितेश कुमार शर्मा ने भी सरकार बहाली पर हर्ष जताया है। इस मौके पर यशपाल शर्मा, समतल सैनी, नीरज रानी, मनोज कुमार, पीतम वर्मा, सुशील भटनागर, प्रिंस शर्मा, हिमांशु शर्मा आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed