फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Congress workers furious over attempt to change the name of MNREGA

Roorkee News: मनरेगा का नाम परिर्वतन करने के प्रयास पर भड़के कांग्रेसी

Wed, 17 Dec 2025 06:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 06:23 PM IST
विज्ञापन
Congress workers furious over attempt to change the name of MNREGA
केंद्र सरकार की ओर से मनरेगा का नाम बदलकर वीबी जीराम जी किए जाने के लिए लाए गए विधेयक पर कांग्रेसियों का गुस्सा भड़क उठा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर के बालावाली तिराहा से तहसील कार्यालय तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित कर सरकार के विधेयक पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन




जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने गांवों में हर हाथ को रोजगार देने के लिए मनरेगा योजना शुरू की थी। नया विधेयक ग्रामीणों को मिले रोजगार के अधिकार को समाप्त कर देगा। भाजपा सरकार एक सोची समझी राजनीतिक साजिश के तहत महात्मा गांधी के नाम और उनके सिद्धांत और मूल्यों को समाप्त करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन




मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह ने कहा कि नए विधेयक में जो प्रावधान किए गए हैं उससे रोजगार की गारंटी पर असर पड़ेगा। वरिष्ठ नेता डॉ. उमादत्त शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी और उनके सिद्धांत अमर हैं। सरकार का प्रयास कभी सफल नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पूर्व विधायक तसलीम अहमद, पूर्व नपं अध्यक्ष जगदेव सिंह, अदनान खान, नगर अध्यक्ष चौधरी भगत सिंह, राजेश शर्मा, गुफरान अंसारी, जसविंद्र सिंह, जगवीर सिंह, सत्यजीत सिंह, सतेंद्र कुमार, राकेश्ज्ञ शर्मा, तपन बनर्जी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed