फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Congress's performance on rising inflation

बढ़ती महंगाई समेत कई समस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

Tue, 14 Jul 2020 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Congress's performance on rising inflation
रुड़की। कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बढ़ती महंगाई सहित विभिन्न मांगों को लेकर नगर निगम के सामने सांकेेतिक प्रदर्शन किया। इस दौरान कोरोना संक्रमण के कारण लागू लॉकडाउन की वजह से बेरोजगार हुए लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने सहित विभिन्न मांगें उठाई गईं। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष नकलीराम और नेत्रपाल सिंह अठवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सोमवार की सुबह नगर निगम के बाहर एकत्र हुए। यहां उन्होंने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, अनुसूचित जाति की महिलाओं पर अत्याचार किए जाने आदि के आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष नकली राम ने आरोप लगाया कि सरकार की गलत नीतियों के चलते आम आदमी के सामने समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। नेत्रपाल सिंह अठवाल ने कहा कि लॉकडाउन में लाखों लोग बेरोजगार हो गए हैं। उनके सामने परिवार के पालन पोषण का संकट है, लेकिन सरकार ने उनके हित में कोई कदम नहीं उठाया। प्रदर्शन को समर्थन देने पहुंचीं भगवानपुर की विधायक ममता राकेश ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के चलते ही डीजल और पेट्रोल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आम आदमी के सामने जीवनयापन का भी संकट उत्पन्न हो गया है। इसके बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को अपनी मांगों के समर्थन में एक ज्ञापन भी सौंपा गया। इसमें बढ़ती महंगाई वापस लेने, लॉकडाउन के दौरान स्कूली बच्चों की फीस माफ करने, बिजली के बिल माफ करने, अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं की रुकी हुई छात्रवृत्ति वापस लेने आदि मांगें हैं। इस दौरान देवेंद्र सिंह, पाल सिंह जायसवाल, बृजेश कुमार, सुशील कुमार, प्रवीण कुमार, रविंद्र कुमार, सूरज कुमार, रामकुमार व सीताराम आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed