फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Congress protest against inflation

महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका

Mon, 03 Jan 2022 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 08:24 PM IST
विज्ञापन
Congress protest against inflation
रुड़की सिविल लाइंस स्थित चंद्रशेखर चौक पर महंगाई के खिलाफ भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते का? - फोटो : ROORKEE
महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि आगामी चुनाव में कांग्रेस सत्ता में आएगी।
विज्ञापन

सोमवार को कांग्रेस महानगर अध्यक्ष कलीम खान के नेतृत्व में कार्यकर्ता चंद्रशेखर चौक पर एकत्र हुए और महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करते हुए भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। कलीम खान ने कहा कि भाजपा ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। महंगाई के कारण आम आदमी का जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। भाजपा अपनी तानाशाही चला रही है। पूर्व नगरपालिका चेयरमैन दिनेश कौशिक ने कहा कि भाजपा के शासन में पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। इससे व्यापारी, नौकरीपेशा, मजदूर तबके के लोग परेशान हैं। रश्मि चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं की रसोई पर डाका डाला है। रसोई गैस सिलिंडर के दाम आसमान छू रहे हैं, जिससे रसोई चलाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

रजनीश शर्मा ने कहा कि महंगाई के दौर में आम आदमी मजबूर है। दो वक्त की रोटी जुटा पाने में भी मुश्किल हो रही है। इस दौरान रमेश सरीन, पंकज सिंघल, रीतू कंडियाल, उम्मेद गाजी, मकसूद हसन, संजय गुड्डू, सरदार कुलदीप सिंह, सुशील कश्यप, श्रवण गोस्वामी, भूषण त्यागी, कमलेश, राहुल सैनी, मीरा, अमित सोनकर, गुलशन, ममता, पूजा, अनीता, सुभाष कश्यप, मोहम्मद आरिफ, रविंद्र तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed