फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Conflict, tension between two sides on dismantling the board

बोर्ड उखाड़ने पर दो पक्षें में टकराव, तनाव

Mon, 25 Oct 2021 08:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 08:36 PM IST
विज्ञापन
Conflict, tension between two sides on dismantling the board
बालावाली में एक पक्ष की ओर से लगाए गए समाज के महापुरुष का बोर्ड कुछ लोग उखाड़कर ले गए। इसे लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और टकराव की स्थित बन गई। सूचना पर पहुंचे एसडीएम और सीओ ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत किया। वहीं, गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

खानपुर थानाक्षेत्र के बालावाली गांव में एक पक्ष की ओर से एक महापुरुष को अपने समाज का बताते हुए बोर्ड लगाया गया था। इस पर दूसरे गांव के लोगों ने आपत्ति जताई थी। बोर्ड लगाने वाले पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कुछ लोगों पर बोर्ड उखाड़ने की धमकी देने का आरोप लगाया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। इसी बीच रविवार रात कुछ लोग बोर्ड उखाड़कर ले गए। सूचना मिलते ही बोर्ड लगाने वाले पक्ष के लोग भड़क गए। इसे लेकर दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने गए और तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही एसडीएम वैभव गुप्ता और सीओ बीएस चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम वैभव गुप्ता ने बताया कि दोनों पक्षों से शांति बनाने की अपील की गई है। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। एक पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। सीओ बीएस चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed