फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Conflict over firework dispute, after the death of an injured young man

पटाखा छुड़ाते समय युवक घायल, रेफर

Sun, 15 Nov 2020 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Conflict over firework dispute, after the death of an injured young man
लंढौरा (रुड़की)। दीपावली पर आतिशबाजी को लेकर हुए विवाद में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत के बाद गाधारोणा गांव में बवाल हो गया। मृतक पक्ष के सैकड़ों लोग दूसरे पक्ष के घर के बाहर जमा हो गए और पत्थरबाजी के साथ तोड़फोड़ शुरू कर दी। सूचना पाकर आननफानन में पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला और बमुश्किल लोगों पर काबू पाया। गांव में देर रात तक एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह और सीओ अभय प्रताप सिंह समेत भारी पुलिस बल तैनात रहा। वहीं, गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के गाधारोणा गांव में शनिवार रात दीपावली पर दो पक्षों के बीच आतिशबाजी को लेकर विवाद हो गया। बताया जाता है कि एक पक्ष के लोग जब पटाखा छोड़ रहे थे तो दूसरे पक्ष के लोगों ने मना किया। इस पर बात बढ़ गई और मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर पीछे से हमला बोल दिया। मारपीट में कई लोगों को चोट आई जबकि दो लोगों के सिर फूट गए। इनमें से अजय (27) पुत्र ईसम को गंभीर हालत में देहरादून के श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां रविवार शाम अजय की उपचार के दौरान मौत हो गई। जैसे ही यह सूचना गांव पहुंची तो रात करीब नौ बजे मृतक पक्ष के सैकड़ों लोग दूसरे पक्ष के घर के सामने जमा हो गए। यही नहीं, उन्होंने घर पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए और तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने छिपकर जान बचाई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। वहीं, बताया जा रहा है कि मृतक पक्ष के लोग अब भी उत्तेजित हैं और दूसरे पक्ष पर हमला करने की फिराक में हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने गांव में डेरा डाला हुआ था। एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed