फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Compost came in the committee and godown, crowd gathered

Roorkee News: समिति और गोदाम में आई खाद, उमड़ी भीड़

Wed, 28 Jun 2023 12:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Compost came in the committee and godown, crowd gathered

विज्ञापन

यूरिया खाद लेने के लिए समिति और उससे जुड़े गोदामों पर किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। किसानों की समिति पर लंबी लाइन लगी रही। खाद मिलने के बाद किसानों ने राहत की सांस ली है।




पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है। इसके चलते किसान खेतों में खड़ी फसल और चारे के लिए खाद का इंतजार कर रहे थे लेकिन लक्सर गन्ना विकास समिति में उससे जुड़े गोदामों पर एक महीने से यूरिया, डीएपी खाद खत्म पड़ी थी। इसकी वजह से किसान परेशान थे। सोमवार को समिति गोदामों पर यूरिया खाद पहुंच गई थी। मंगलवार को किसानों को खाद वितरित की गई। खाद लेने के लिए क्षेत्र के अनेक किसान समिति व गोदामों में उमड़ पड़े। गन्ना विकास समिति के विशेष सचिव सूरजभान सिंह ने बताया कि किसानों को खाद वितरित करने का काम शुरू कर दिया गया है। अभी डीएपी खाद गोदामों पर नहीं पहुंची है। जल्द ही डीएपी खाद पहुंचने पर किसानों को वितरित की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed