फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Complaint of discrepancies in birth and death certificates

Roorkee News: जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्रों में गड़बड़ी की शिकायत

Thu, 24 Sep 2026 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Complaint of discrepancies in birth and death certificates
नगर निगम में जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर शिकायत सामने आई है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि कुछ कर्मचारियों की ओर से पैसे लेकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्राथमिकता के साथ प्रमाणपत्र जारी किए जा रहे हैं। सामान्य आवेदकों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इन दिनों एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) सहित विभिन्न सरकारी कार्यों के लिए जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्रों की मांग बढ़ी हुई है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग नगर निगम में प्रमाणपत्र बनवाने के लिए पहुंच रहे हैं। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि इस स्थिति का लाभ उठाते हुए कुछ लोग अवैध तरीके से प्रमाणपत्र जारी कराने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन


साथ ही पैसे लेकर हाथोंहाथ प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के भी आरोप लगाए गए हैं। मामले को लेकर नगर निगम प्रशासन में हलचल मच गई है। शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों ने पूरे प्रकरण को गंभीरता से लिया है। नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि इस संबंध में एक शिकायत प्राप्त हुई थी। हालांकि शिकायत में बहुत अधिक पुष्ट तथ्य नहीं थे फिर भी पारदर्शिता बनाए रखने के लिए मामले की जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित कर्मचारियों या व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed