{"_id":"60578fdb8ebc3ee64917d601","slug":"complain-of-molestation-on-whatsapp-and-mobile-roorkee-news-drn3743601138","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी की तो व्हाट्सएप या मोबाइल पर करें शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी की तो व्हाट्सएप या मोबाइल पर करें शिकायत
विज्ञापन
रुड़की। स्कूल-कॉलेज आते-जाते वक्त छेड़खानी हो या कोई तंग करे तो इसकी शिकायत सीधे छात्राएं पुलिस के सरकारी मोबाइल नंबर और लैंडलाइन पर कर सकती हैं। इसके अलावा व्हाट्सएप पर भी शिकायत की जा सकती है। छात्राओं की सुरक्षा व सुविधा के लिए ऐसे फोन नंबर गर्ल्स कॉलेज और स्कूलों के बाहर चस्पा किए जा रहे हैं।
शहर में कॉलेज और स्कूलों के बाहर छात्राओं के साथ होनी वाली छेड़खानी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस गंभीरता से काम कर रही है। अब पुलिस की ओर से एक नई पहल की गई है। छेड़खानी की घटना होने पर अब छात्राओं को कोतवाली या थाने में जाकर शिकायत करने की जरूरत नहीं होगी। छात्राएं अब कॉल या व्हाट्सएप मैसेज से शिकायत कर सकेंगी। इसके बाद पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी। पुलिस गर्ल्स स्कूल और कॉलेजों के बाहर कोतवाली का मोबाइल नंबर और लैंड लाइन नंबर चस्पा करा रही है। इसके अलावा महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा और कानून संबंधी बड़े-बड़े होर्डिंग्स भी लगवाए जा रहे हैं। इन होर्डिंग्स पर भी कोतवाली और थानों के मोबाइल नंबर और लैंड लाइन नंबर भी लिखे हैं। साथ ही सरकारी मोबाइल नंबर पर व्हाट्सए कर शिकायत की जा सकती हैं। छात्राओं की यह सभी शिकायतें गोपनीय रहेंगी।
इन कॉलेजों के बाहर लगाए जा रहे होर्डिंग्स
मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर और डिग्री कॉलेज, आईआईटी गेट, सेंटेएंस स्कूल।
--------------
महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा और कानून संबंधी गर्ल्स कॉलेज और स्कूलों के बाहर होर्डिंग्स लगवाए जा रहे हैं। इन पर कोतवाली का सरकारी मोबाइल नंबर और लैंड लाइन नंबर भी अंकित कराया जा रहा है। छेड़छाड़ या अन्य कोई घटना होने पर छात्राएं और महिलाएं इन नंबरों पर कॉल कर शिकायत कर सकती हैं।
विज्ञापन
-राजेश साह, सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी