{"_id":"677828b396a326fc9e0f6b81","slug":"companys-area-manager-arrested-in-fraud-case-roorkee-news-c-5-1-drn1027-585405-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: धोखाधड़ी के मामले में कंपनी का एरिया मैनेजर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: धोखाधड़ी के मामले में कंपनी का एरिया मैनेजर गिरफ्तार
विज्ञापन
दूरदर्शन का लोगो लगाकर धोखाधड़ी करने वाले कंपनी के एरिया मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। ज्ञात हो कि व्याम प्रोडेक्शन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड एंड तन्वी वैचरस के एक कर्मचारी बलवंत निवासी कैथल हरियाणा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि कंपनी पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली में कार्यरत है।
कंपनी टीवी प्रोग्राम के शो से स्कूली बच्चों और युवाओं में छिपी प्रतिभा एवं टैलेंट को प्रमोट करने का काम करती है। कंपनी की ओर से दूरदर्शन प्रसार भारती जालंधर केंद्र व अन्य कईं टीवी चैनलों से करार कर रखा है। लुधियाना निवासी रोशन गुप्ता को 8 मार्च 2022 को उत्तराखंड का एरिया मैनेजर नियुक्त किया था। उसने पांच मार्च 2024 से काम पर आना बंद कर दिया था। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने कंपनी से किए गए एग्रीमेंट की शर्तों का उल्लंघन कर कंपनी के साथ धोखाधड़ी की है। आरोपी द्वारा कंपनी के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनका दुरुपयोग भी किया है।
आरोपी एरिया मैनेजर ने कंपनी एवं दूरदर्शन के फर्जी लोगो का इस्तेमाल कर बहादराबाद के आसपास के कई स्कूलों में प्रोग्राम के नाम पर बच्चों से छह- छह सौ रुपये लेकर ठगी की है। मंगलौर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए थे। बृहस्पतिवार को आरोपी एरिया मैनेजर को पब्लिक ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। मंगलौर कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि आरोपी एरिया मैनेजर रोशन गुप्ता का संबंधित धाराओं में चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है।