फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Company employees cheated five lakhs

कंपनी कर्मचारियों ने की पांच लाख की ठगी

Fri, 27 Sep 2019 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Company employees cheated five lakhs
एक फाइनेंस कंपनी से जुड़े छह कर्मचारी लाखों रुपये लेकर फरार हो गए। कंपनी मैनेजर को पता चला तो उन्होंने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस फरार कर्मचारियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित प्रीत विहार में दिल्ली की फाइनेंस कंपनी का कार्यालय है। कंपनी की ओर से महिला समूहों को ऋण दिया जाता है। इसके बाद महिला समूह हर महीने एक निश्चित धनराशि जमा करवाते हैं। करीब तीन महीने पूर्व कंपनी ने एक महिला समेत छह कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। ये कर्मचारी महिला समूह से रुपये एकत्रित कर कंपनी में जमा करवाते थे। कंपनी में रहते हुए इन कर्मचारियों ने महिला समूह से करीब पांच लाख रुपये अपने पास ही जमा कर लिए। कंपनी से निकालने के बाद कर्मचारी रकम लेकर फरार हो गए। कंपनी मैनेजर को इसकी जानकारी लगी तो उनके होश उड़ गए। शुक्रवार को कंपनी मैनेजर रविंद्र कुमार ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। साथ ही तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसआई देवराज शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। फरार कर्मचारियों का नाम व पता तस्दीक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed