{"_id":"67767d062504a310350f2188","slug":"company-area-manager-accused-of-fraud-by-putting-doordarshan-logo-roorkee-news-c-5-1-drn1027-583926-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: कंपनी एरिया मैनेजर पर दूरदर्शन का लोगो लगाकर धोखाधड़ी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: कंपनी एरिया मैनेजर पर दूरदर्शन का लोगो लगाकर धोखाधड़ी का आरोप
विज्ञापन
एक कर्मचारी ने एरिया मैनेजर पर कंपनी के समझौते की शर्तों का उल्लंघन कर दूरदर्शन का लोगो लगाकर स्कूली बच्चों से पैसे लेकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की हे। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मंगलौर कोतवाली पुलिस को हरियाणा के कैथल निवासी बलवंत ने तहरीर देकर बताया कि वह व्याम प्रोडेक्शन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड एंड तन्वी वैचरस में कर्मचारी हैं। कंपनी टीवी कार्यक्रम से स्कूली बच्चों और युवाओं में छिपी प्रतिभा को बढ़ाने का काम करती है। कंपनी ने दूरदर्शन प्रसार भारती जालंधर केंद्र व अन्य कई टीवी चैनलों से करार कर रखा है। बताया कि लुधियाना निवासी रोशन गुप्ता को आठ मार्च 2022 को उत्तराखंड का एरिया मैनेजर नियुक्त किया था।
पांच अप्रैल 2024 से उसने काम पर आना बंद कर दिया। आरोप है कि इस दौरान एरिया मैनेजर ने कंपनी से किए गए एग्रीमेंट की शर्तों का उल्लंघन कर कंपनी के साथ धोखाधड़ी की है। कंपनी के फर्जी दस्तावेज तैयार करके उनका दुरुपयोग भी किया है। आरोप है कि एरिया मैनेजर ने कंपनी व दूरदर्शन के फर्जी लोगो लगाकर बहादराबाद के कई स्कूलों में कार्यक्रम के नाम पर बच्चों से 600-600 रुपये की ठगी की है। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर एरिया मैनेजर रोशन गुप्ता निवासी लुधियाना के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।