फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Committee member Pooja Nanda has given a letter to the

Roorkee News: ट्रेन वैगन से एलपीजी गैस की सप्लाई को दिया पत्र

Mon, 19 Aug 2024 05:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Committee member Pooja Nanda has given a letter to the
Iलंढौरा लाइन से लंढौरा स्थित भारत गैस बॉटलिंग प्लांट तक रेलवे लाइन का सर्वेक्षण की मांगI
विज्ञापन


ट्रेन वैगन से एलपीजी गैस की सप्लाई किए जाने की मांग को देखते हुए रेलवे बोर्ड सलाहकार समिति सदस्य पूजा नंदा ने रुड़की रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक से लंढौरा से बॉटलिंग प्लांट तक रेल लाइन के सर्वेक्षण को पत्र दिया है।

रेलवे बोर्ड सलाहकार समिति की सदस्य पूजा नंदा रविवार को रुड़की रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां उन्होंने स्टेशन अधीक्षक अरुण कुमार से मिलकर लंढौरा लाइन से लंढौरा स्थित भारत गैस बॉटलिंग प्लांट तक रेलवे लाइन हेतु सर्वेक्षण की बात कही।
विज्ञापन




रुड़की क्षेत्र के नजदीक स्थित भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड का एलपीजी बोटलिंग प्लांट है, जहां से उत्तराखंड के सभी जिलों की 75 गैस एजेंसियों को घरेलू एलपीजी गैस सप्लाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सावन के पवित्र माह में करोड़ों श्रद्धालु प्रत्येक वर्ष हरिद्वार कांवड़ लेकर आते हैं। हरिद्वार में भी गंगा दशहरा में कुंभ मेले के अवसर पर काफी श्रद्धालु स्नान करने आते हैं। इन अवसरों पर पर्यटकों की भारी भीड़ होने से प्रशासन रास्ते डायवर्ट कर देता है। मार्गों पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी जाती है। इस प्रतिबंध के कारण घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित होती है।




घरेलू एलपीजी सिलेंडर एक आवश्यक वस्तु है, इसलिए एलपीजी आपूर्ति में व्यवधान से आम जनता को काफी असुविधा होती है। जिसे देखते हुए भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड ने एलपीजी बॉटलिंग प्लांट में ट्रेन वैगन द्वारा एलपीजी गैस की सप्लाई की मांग की है। इसे देखते हुए ट्रेन वैगन से एलपीजी गैस की सप्लाई जरूरी है। ताकि सप्लाई बाधित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed