फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   College will open today, silence will break after a long time

आज खुलेंगे कॉलेज, अरसे बाद टूटेगा सन्नाटा

Tue, 15 Dec 2020 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
College will open today, silence will break after a long time
लंबे अंतराल के बाद डिग्री कॉलेजों में आज से चहल पहल बढ़ेगी और सन्नाटा भी टूटेगा। प्रदेश सरकार की अनुमति के तहत कॉलेज संचालकों ने भी पढ़ाई शुरू करने की तैयारियां पूरी कर ली है। अधिकतर कॉलेजों ने छात्रों की भीड़ कम करने के लिहाज से शिफ्ट में पढ़ाई कराने का निर्णय लिया है। वहीं अभिभावकों से भी अनुमति पत्र लिए जाएंगे। इसके अलावा बाहरी छात्रों को कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट लानी जरूरी होगी।
विज्ञापन

शहर के डिग्री कॉलेजों में सोमवार से चहल पहल बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि प्रदेश सरकार के पढ़ाई की अनुमति देने के बाद पहले दिन छात्रों की कितनी भीड़ पहुंचेगी, इसे लेकर कॉलेज प्रशासन के सामने भी असमंजस की स्थिति है। ज्यादातर कॉलेज छात्रों की संख्या के आधार पर शिफ्ट में पढ़ाई कराने की योजना बना रहे हैं। कुछ कॉलेजों में फिलहाल थ्योरी की कक्षाएं ऑनलाइन चलाने और प्रयोगात्मक कक्षाएं शिफ्टों में चलाने की योजना है। इसके अलावा कॉलेजों की ओर से व्यवस्थाओं के लिए टास्क फोर्स का गठन किया गया है। कॉलेजों में सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग की भी व्यवस्था की जाएगी। वहीं छात्रों को भी मास्क पहनकर आना अनिवार्य है। बिना मास्क के कॉलेजों में छात्रों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। थर्मल स्क्रीनिंग में यदि किसी छात्र की तबीयत ठीक नहीं पाई जाती है तो उसे भी प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

फिलहाल थ्योरी की कक्षाएं ऑनलाइन होंगी। जबकि प्रयोगात्मक कक्षाओं के लिए बैच बनाए जाएंगे। बैच और टाइमटेबल की सभी जानकारी वेबसाइट और व्हाट्सएप ग्रुप पर डाली जाएगी। अभिभावकों का अनुमति पत्र लेकर ही छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- डॉ. यशोदा मित्तल, प्राचार्य केएल डीएवी पीजी कॉलेज
सभी छात्रों को अपने अभिभावकों का अनुमति पत्र साथ लाना होगा। पूरे कॉलेज को सैनिटाइज कराया गया है। थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइज के बाद ही छात्राओं को प्रवेश मिलेगा। प्रत्येक छात्रा को मास्क और शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करना होगा।
-- डा. अर्चना मिश्रा, प्राचार्य एसएसडीपीसी पीजी कॉलेज
पहले दिन छात्रों की संख्या का आकलन कर आगे की व्यवस्था निर्धारित की जाएगी। अभिभावकों से अनुमति पत्र लाने वाले छात्रों की स्क्रीनिंग कर कॉलेज में प्रवेश दिया जाएगा। छात्रों की संख्या के हिसाब से अलग-अलग शिफ्ट में छात्रों को पढ़ाई कराई जाएगी।
-- डा. गौतम वीर, प्राचार्य बीएसएम पीजी कॉलेज
फिलहाल कॉलेज में छात्राओं की संख्या बहुत कम है। संख्या बढ़ती है तो शिफ्ट में पढ़ाई होगी। अलग-अलग सेमेस्टर के लिए अलग-अलग दिन पढ़ाई कराने का शेड्यूल तैयार किया जाएगा। इसके अलावा एसओपी के अनुसार हर नियम का पालन कराया जाएगा।

-- मिस जे सिंह, मैथोडिस्ट गर्ल्स पीजी कॉलेज
नोडल अधिकारी और टास्क फोर्स का गठन
रुड़की। एसएसडीपीसी गर्ल्स (पीजी) कॉलेज में स्कूल खुलने को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इसमें बताया गया कि अभिभावक अनुमति पत्र का प्रारूप और आवश्यक निर्देशों को कॉलेज की वेबसाइट पर अपलोड करा दिया गया है। जिन संकायों में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों कक्षाएं संचालित होती हैं, केवल उन्हीं में ही ऑफलाइन कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। अन्य थ्योरी विषयों में पूर्व की तरह ऑनलाइन पठन-पाठन चलेगा। निर्देशों का पालन करने के लिए डॉ. अनुपमा गर्ग को नोडल अधिकारी और डॉ. भारती शर्मा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त कोविड गाइड लाइन का पालन कराने के लिए कोविड टास्क फोर्स का गठन किया गया। इसमें डॉ. किरण बाला और अर्चना चौहान को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed